पटना

Patna News: चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, वाहन चालक मौके से फरार

पटना में ट्रैफिक पुलिस के रुकने केइशारे के बावजूद थार चालक ने अपनी गाड़ी नहीं रोकी। इस घटना के दौरान कार के सामने आई एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी को देखने के बाद भी चालक गाड़ी चलाते हुए उन्हें कुचलने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी और महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए थार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Image

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश

Photo : iStock

बिहार की राजधानी पटना में चितकोहरा पुल पर पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास का एक और मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब पटना यातायात पुलिस एक वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस ने एक काले रंग की थार SUV को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने इशारे की अनदेखी की और गाड़ी को आगे बढ़ा दिया।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान, एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी गाड़ी के सामने आ गए, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, जिससे दोनों पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि इस घटना में वह पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। पुलिस ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित किया और थार चालक के बारे में जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, चालक वाहन लेकर गर्दनीबाग की दिशा में भाग गया, और पुलिस अब इस मामले में चालक की पहचान करने के लिए प्रयासरत है।

पुलिसकर्मी को कुचलने का पहले भी किया गया था प्रयास

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि किसी वाहन चालक ने पुलिस से बचने के लिए किसी पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की है। इससे पहले भी इसी प्रकार का एक मामला सामने आया था। यह घटना 12 जून को हुई एक पूर्व घटना की याद दिलाती है, जब एक वाहन चालक ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया था, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे। इस घटना के बाद पुलिस थार के चालक को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें