पटना

'कुछ जयचंद जैसे लालची लोग...' तेज प्रताप यादव ने मम्मी-पापा के नाम संदेश लिख किस ओर किया इशारा?

लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने मम्मी-पापा के नाम एक संदेश लिखा है और सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने पार्टी में मौजूद जयचंदों की तरफ इशारा किया है।

Image

तेज प्रताप यादव ने मम्मी-पापा के नाम एक संदेश लिखा है

KEY HIGHLIGHTS
  • तेज प्रताप यादव ने मम्मी-पापा के नाम एक संदेश लिखा है
  • उन्होंने पहली बार इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी
  • सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने पार्टी में मौजूद जयचंदों की तरफ इशारा किया

बिहार में लालू प्रसाद फैमिली से जुड़ी एक खबर सामने आई पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने पहली बार इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, तेज प्रताप यादव ने मम्मी-पापा के नाम एक संदेश लिखा है, सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने पार्टी में मौजूद जयचंदों की तरफ इशारा किया है।

गौर हो कि अनुष्का यादव के साथ संबधों को लेकर सुर्खियों में आए तेज प्रताप यादव को लालू फैमिली ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था, अब तेज प्रताप इस मामले को लेकर बोले हैं, उन्होंने ट्वीट कर अपनी बात रखी है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मेरे प्यारे मम्मी पापा.... मेरी सारी दुनिया बस आपदोनों में ही समाई है।भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश...

गौर हो कि 24 मई को तेज प्रताप के फेसबुक अकाउंट से अनुष्का यादव के साथ एक तस्वीर शेयर की गई, जिसमें दावा किया गया कि वे 12 साल से रिलेशनशिप में हैं... यह पोस्ट वायरल होने लगी पर कुछ टाइम बाद इसे डिलीट कर दिया गया वहीं तेज प्रताप ने कहा कि उनका अकाउंट हैक हुआ था और यह उनके खिलाफ साजिश है।

अनुष्का के मामा ने उठाई आवाज

आकाश यादव के बाद अब अनुष्का यादव के मामा प्रोफेसर फनी यादव ने भी अपनी आवाज उठाते हुए कहा कि लालू परिवार के लोग धमकी देकर सही नहीं कर रहे हैं और वे भी जवाबी कार्रवाई करने की क्षमता रखते हैं। तेजप्रताप विवाद में तेजस्वी यादव की लव मैरिज को भी निशाना बनाया गया है।

अनुष्का के भाई आकाश यादव ने साधा तेजस्वी यादव पर निशाना

तेज प्रताप यादव और अनुष्का की लव स्टोरी का खुलासा होने के बाद अनुष्का के भाई आकाश यादव ने मीडिया को बताया कि उनकी बहन मेंटल ट्रॉमा से गुजर रही है। उन्होंने इसका जिम्मेदार तेजस्वी यादव को ठहराया। आकाश यादव ने मीडिया के सामने कहा कि 'मैं लालू परिवार को सलाह देना चाहता हूं कि मेरी बहन के चरित्र पर जो अनर्गल बयानबाजी हो रही है, वह पूरी तरह गलत है। तेजस्वी यादव से कहना चाहूंगा कि परिवारों की इज्जत को संभालना अब उनकी जिम्मेदारी है।'

आकाश ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ' हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन तेजस्वी यादव के पास बहुत कुछ है।' तेजस्वी यादव पर हमले के बाद अनुष्का के भाई आकाश यादव को रालोजपा के नेता पशुपति कुमार पारस ने अपनी पार्टी से बाहर कर दिया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article