पटना

बिहार के नवादा में आसमान से बरसी मौत, छह लोग काल के गाल में समाए

बिहार के नवादा जिले में वज्रपात से छह लोगों की जान चली गई है। इस घटना पर सीएम ने शोक जताया और मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में बाहर न निकलें।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अलग-अलग जगहों पर हुई मौत।
  • मौत के बाद गांव में पसरा मातम।
  • सीएम ने मुआवजे की घोषणा की।

बिहार के नवादा जिले में वज्रपात से छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटे भी शामिल हैं। इस घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया।

अलग-अलग जगहों पर छह की मौत

जानकारी के अनुसार, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अकबरपुर थाना क्षेत्र के ओरैया गांव की कालो देवी और उनके बेटे संजय यादव, पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की सारो देवी, कादिरगंज थाना क्षेत्र के सहजपुरा गांव के चंदन कुमार और रोह थाना क्षेत्र के खरगू बीघा गांव के शामा पंडित की मौत हो गई।

गांव में पसरा मातम

इस घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि नवादा जिले में वज्रपात से छह लोगों की मौत पर सीएम नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

सीएम ने मुआवजे का ऐलान किया

सीएम ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने वज्रपात से घायल व्यक्ति के समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

इसके अलावा सीएम ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की समय-समय पर जारी किए गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

इनपुट- आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article