पटना

Firing in Patna: पटना में शराब बेचने से मना करने पर मारी गोली, किशोर हुआ घायल

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2022, 05:45 PM IST

Patna Police: बिहार में शराबबंदी लागू हुए छह साल हो गए। इसके बाद भी राजधानी समेत कई जिलों में शराब की बिक्री हो रही है। इतना ही नहीं शराब को लेकर आए दिन विवाद भी हो रहे हैं। ताजा मामला पटना का है। यहां बाढ़ के सकसोहरा थाना क्षेत्र में शराब बेचने से मना करने पर फायरिंग की गई।

Image

पटना में शराबबंदी को चुनौती दे रहे दबंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाढ़ के सकसोहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंदौली गांव की घटना
  • आधा दर्जन बदमाशों ने गांव में जमकर उत्पाद मचाया और मारपीट भी की
  • गोलीबारी में एक किशोर को गोली लगी है

Crime in Patna: पटना में शराब माफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। माफिया दूसरों पर शराब की बिक्री करने का दबाव बना रहे हैं। विरोध पर दहशत फैलाने के लिए मारपीट और फायरिंग की जा रही है। अब बाढ़ के सकसोहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंदौली गांव में आधा दर्जन अपराधियों ने फायरिंग की है। देसी शराब की बिक्री करने से इनकार करने पर अपराधियों ने पहले जमकर उत्पाद मचाया और मारपीट की। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, जिसमें एक किशोर घायल हो गया। किशोर को एक गोली लगी है। वहीं, मारपीट में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार का कहना है कि, गोली लगने से 15 साल का टिंकू कुमार घायल हुआ है। फिलहाल घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है। जबकि मारपीट में रूदल, शैलेंद्र और सेवक घायल हुए हैं।

नालंदा जिले से आए थे बदमाश

अनुमंडल अस्पताल में इलाज करा रहे शैलेंद्र ने पुलिस को बताया है कि, वह और उनके गांव का टिंकू रात 8 बजे बाड़ी नदी के किनारे बैठकर बातचीत कर रहे थे। बाड़ी नदी के उस पार नालंदा जिले का रसलपुर गांव है। उसी दौरान नदी के उस पार से आरोपी आए और शराब बेचने के लिए कहने लगे। जब ऐसा करने से इनकार किया तो उन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। फिर सभी आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक मवेशी की मौत हो गई। घायल शैलेंद्र ने नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के रहने वाले रघुवीर सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

मौके से छह खोखे बरामद, किसी की गिरफ्तारी नहीं

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की है। इसमें पुलिस ने उक्त स्थल से छह खोखे बरामद किए हैं। फिलहाल इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि, नामजद आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया है। किसी भी हाल में शराब की बिक्री क्षेत्र में नहीं होने दी जाएगी। जो लोग ऐसा करने के प्रयास में लगे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article