पटना

Sasaram News: मोहर्रम जुलूस में हाई टेंशन तार बना काल, करंट लगने से 12 लोग झुलसे; लोगों का फूटा गुस्सा

सासाराम में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक हाईटेंशन तार के कारण बड़ा हादसा हो गया। तार की चपेट में आकर 12 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रदर्शन किया और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

Image

मोहर्रम के दौरान दर्दनाक हादसा

Photo : Twitter

Sasaram News: बिहार के सासाराम जिले में मोहर्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जहां हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 12 लोग झुलस गए। जिनमें से 5 लोगों की हालत नाजुक बताया जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोश में आ गए। उन्होंने डेहरी रोहतास मेन रोड पर जाम लगा दिया और सड़क पर आगमनी भी की। इस घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 20 वर्षीय इस्माइल खान, 18 वर्षीय अफजल खान, दारानगर के आजम खान, हसन रजा और नमीर खान की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने डेहरी रोहतास रोड पर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है।

बिजली विभाग अधिकारियों के खिलाफ FIR की मांग

प्रदर्शनकारियों के अनुसार बिजली विभाग को पहले ही जुलूस की सूचना दे दी गई थी। इसके बावजूद बिजली की आपूर्ति जारी रखी। जिस कारण यह हादसा हुआ। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। इस घटना के बाद रोहतास बाजार की दुकानें बंद कर दी गई हैं। साथ ही नगर पंचायत भी पुलिस की छावनी में बदल गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'