Patna News: शहर स्थित गांधी मैदान में गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह होगा। ऐसे में शहर में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। फ्रेजर रोड की पश्चिमी लेन यानी डाकबंगला चौराहे से गांधी मैदान स्थित चिल्ड्रेन पार्क तक वाहन नहीं चलेंगे। गांधी मैदान की ओर आने वाले किसी भी मार्ग पर वाहन परिचालित नहीं किए जाएंगे। सुबह 7 बजे से ट्रैफिक डायवर्सन लागू रहेगा। गणतंत्र दिवस समारोह समाप्त होने के बाद यह खत्म हो जाएगा। बता दें राज्यपाल फागू चौहान सुबह 9 बजे गांधी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
गांधी मैदान मेहमानों की एंट्री सुबह 8.30 बजे तक हो सकेगी। एसबीआई के सामने वाले गेट नंबर 1 से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री का कारकेड प्रवेश करेगा। आम लोग गेट नंबर 6 और 7 से प्रवेश करेंगे। महिलाओं के लिए गेट नंबर 12 और 13 खुला रहेगा। वहीं, गेट नंबर 2,3 और 4 से विद्यार्थी प्रवेश कर सकेंगे। रंगीन कार्ड को गाड़ी के सामने शीशे पर चिपकाना जरूरी है। वाहनों का पार्किंग स्थल भी चिह्नित हुआ है।
