पटना

Bihar Weather: तपते दिनों के बीच राहत के आसार, अगले 5 दिनों तक इन जिलों में आंधी के साथ होगी बारिश

पूरे उत्तर भारत में अप्रैल के महीने में ही मई वाली गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने जिन पांच राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है, उनमें एक राज्य बिहार भी है। इसी बीच मौसम से जुड़ी एक और खबर आई है, बिहार में आज से मौसम के रुख में बदलाव दिखेगा। 11 अप्रैल तक कई जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

Image

अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना

Photo : Times Now Digital

Bihar Weather Today: बढ़ते तापमान और हीट वेव की चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। 7 से 11 अप्रैल तक पटना समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद है। आज यानी सोमवार से दो दिनों तक कुछ जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

पश्चिमी विक्षोभ का पड़ेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की सक्रियता की वजह से बिहार में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक बिजली के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार को किशनगंज, अररिया एवं सुपौल जिले के एक या दो स्थानों पर गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने से येलो अलर्ट जारी किया है। ॉ

ओले की चेतावनी

इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, दरभंगा और मधुबनी जैसे जिलों में कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। सोमवार से बुधवार तक तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और ओले गिरने की आशंका जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। ऐसे मौसम के बीच लोगों को घर से बाहर निकलने से बचने और खुले जगहों पर ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कैसा रहेगा पटना का मौसम

उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व बिहार के ज्यादातर जिलों में 10 से 30 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है, जो गर्मी से कुछ राहत दिलाएगी। खासकर सोमवार और मंगलवार को चलने वाली तेज हवाओं के से मौसम पर ज्यादा असर पड़ेगा। पटना और आसपास के इलाकों में मौसम सामान्य बने रहने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। पटना में भी हल्की से मध्यम बारिश की की भी उम्मीद है, जो मौसम में कुछ ठंडक ला सकती है। वहीं, नमी में बढ़ने के कारण पटना और आसपास के इलाकों में उमस भी बढ़ेगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article