क्रिकेट

रोहित शर्मा के संभावित विदाई मैच पर आया उनके बचपन के कोच का दो टूक बयान

रोहित शर्मा के संभावित विदाई मैच को लेकर उनके बचपन के कोच सिद्देश लाड ने दो टूक बयान दिया है। जानिए उन्होंने अपने शिष्य को लेकर क्या कहा?

Image

रोहित शर्मा

Photo : AP

मुंबई: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लॉर्ड्स में 19 जुलाई को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला खेल सकते हैं। रोहित शर्मा की साल 2027 के वनडे विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के ऐलान की योजना थी लेकिन बीसीसीआई के टीम मैनेजमेंट ने उनसे आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर ने रोहित को संदेश दे दिया है कि वो टीम मैनेजमेंट की 2027 के विश्व कप की योजना का हिस्सा नहीं है। टीम मैनेजमेंट यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी को मौका देना चाहती है। मैनेजमेंट की तरफ से रोहित पर संन्यास लेने का दबाव नहीं डाला गया है लेकिन इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें वनडे टीम में नहीं चुना जाएगा।

बुरे खिलाड़ी नहीं हैं रोहित

ऐसे में रोहित शर्मा के बचपन के कोच सिद्धेश लाड ने भी प्रतिक्रिया दी है। लाड ने कहा है कि वो रोहित शर्मा को साल 2027 के वर्ल्ड कप में खेलता देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा,'अगर वह रिटायर होते हैं, तो यह निश्चित रूप से एक युग का अंत होगा। रोहित एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनका फॉर्म ऊपर-नीचे होता रहता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह बुरे खिलाड़ी हैं। मैं चयनकर्ताओं की सोच पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन मैं उन्हें वर्ल्ड कप में खेलते हुए देखना चाहता हूं।'

क्या उम्र बनी है रोहित की राह का रोड़ा?

लाड से यह पूछा गया कि क्या 39 साल के रोहित की उम्र का चयनकर्ताओं की सोच में असर पड़ा है। तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, कि रोहित अभी भी खेलने के हकदार हैं। उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित के कप्तानी छोड़ने के मुद्दे पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा,'मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता, मैं किसी भी फैसले के खिलाफ कुछ नहीं कह सकता।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article