पटना

बिहार चुनाव के बीच पूर्णिया में BSP नेता की मौत, बेटी-पत्नी की भी गई जान; पप्पू यादव बोले- जल्द हो निष्पक्ष जांच

Purnea Triple Murder Case: बिहार के पूर्णिया जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी कंचनमाला और बेटी तनुप्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना खजांचीहाट थाना क्षेत्र के यूरोपियन कॉलोनी में घटी। परिवार के तीनों सदस्यों को अचेत अवस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Image

पूर्णिया के BSP नेता की मौत पर पप्पू यादव ने जताई चिंता।(फोटो सोर्स: pti/ iStock)

Photo : PTI

Purnea Triple Murder Case: पूर्णिया जिले में मंगलवार देर रात दर्दनाक घटना सामने आई है। बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी कंचनमाला और बेटी तनुप्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना खजांचीहाट थाना क्षेत्र के यूरोपियन कॉलोनी की बताई जा रही है।

परिवार के तीनों सदस्यों को बेहोशी की हालत में पूर्णिया के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

तीनों की मौत की निष्पक्ष जांच हो: पप्पू यादव

मृतक के भाई एवं जदयू नेता निरंजन कुशवाहा ने बताया कि सबसे पहले उनकी भतीजी घर में गिर गई थी। उसे बचाने के प्रयास में नवीन कुशवाहा भी गिर पड़े, जिसके बाद सदमे में पत्नी कंचनमाला की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मांग की कि “तीनों की मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।”

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि असल में क्या हुआ था। मैं चाहता हूं कि जिला प्रशासन पूरी जांच करे और पता लगाए कि क्या हुआ था। प्रथम दृष्टया, मैं इसे प्राकृतिक मौत नहीं कहूंगा। यह एक संदिग्ध मामला है।"

वहीं, एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। तीनों शवों का रात में ही मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article