पटना

Bihar News: पप्पू यादव और कन्हैया कुमार के 'अपमान' पर संजय निरुपम ने कसा तंज; PK ने लालू यादव पर लगाया आरोप

बिहार की राजधानी पटना में राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के मंच पर पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को चढ़ने से रोकने पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने इसे दोनों का अपमान बतायाहै। उधर प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया है कि बिहार में कांग्रेस के सभी निर्णय राजद प्रमुख लालू यादव लेते हैं।

Image

कन्हैया कुमार और पप्पू यादव के अपमान पर महागठबंधन पर सवाल

Photo : PTI

बिहार में हाल में विपक्षी महागठबंध ने एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। इस दौरान राजधानी पटना में महागठबंधन के नेताओं पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के ओपन रथ पर चढ़ने से रोक दिया गया था। यह घटना अब भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

NDA के नेताओं ने इस घटना को पप्पू यादव और कन्हैया कुमार का अपमान बताया है। शिवसेना (शिंदे) के नेता और पूर्व में कांग्रेस में रह चुके संजय निरुपम ने आरोप लगाया कि RJD के इशारे पर ही इन दोनों नेताओं का इस तरह से अपमान कियागया।

संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस अपनी स्थिति खोती जा रही है और अपने नेताओं को अपमानित करना उसकी नई परंपरा बन गई है। उधर जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने भी इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस की स्थिति काफी कमजोर है और वह RJD की पिछलग्गू पार्टी बनकर रह गई है।

PK ने कहा कि राहुल गांधी के साथ मंच पर कौन बैठेगा, यह भी लालू यादव ही तय करते हैं, न कि कांग्रेस के कोई नेता। इस घटना ने महागठबंधन के अंदर की राजनीतिक गतिशीलता को उजाकर किया है और यह संकेत दिया है कि सहयोगी दलों के बीच संबंधों में तनाव लगातार बढ़ रहा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article