पटना

Places to Visit in Patna: पटना की सैर इन जगहों पर गए बिना है अधूरी, धार्मिक से लेकर ऐतिहासिक स्थल तक हैं शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2022, 06:36 PM IST

Best Places to Visit in Patna: क्रिसमस और नए साल के स्वागत का माहौल बन चुका है। लोगों ने सैर-सपाटे को लेकर अपनी तैयारियां कर ली हैं। खासतौर पर लोग इन दोनों मौकों पर अपने परिवार, दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं। ऐसे में पटना में आपके पास कई ऐसी जगह हैं, जहां आप इस मौके को यादगार बना सकते हैं।

Image

पटना में घूमने के लिए यह हैं बेस्ट जगह

KEY HIGHLIGHTS
  • कलेक्ट्रेट घाट से लेकर एनआईटी घाट तक की शाम में करें सैर, भव्य गंगा आरती दिल को देगी सुकून
  • गंगा तट पर बना है 34 मीटर ऊंचा सभ्यता द्वार
  • हाल में बना पटना मरीना ड्राइव, यह शहर का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट बन चुका है

Best Places to Visit in Patna: राजधानी पटना घूमने के शौकीन लोगों के लिए बेहद अच्छी जगह है। इस शहर में आप नए साल को यादगार बना सकते हैं। इसके लिए आप शहर के अंदर स्थित इन जगहों पर जा सकते हैं। इनमें सबसे पहला है- Escaped Island। यह पटना के नजदीक सोनपुर में गंगाजल नाम के गांव में है। यहां बहुत सी दिलचस्प चीजें हैं। 200 फीट की ऊंचाई में हॉट एयर बैलून से सैर कराई जाती है। हॉर्स राइडिंग, रस्सी के सहारे साइकिल चलाने का भी लुफ़्त उठा सकते हैं। बोटिंग, वाटर जोरब, गन शूटिंग, वाटर जोन, नेट प्रैक्टिस क्रिकेट, किड्स जोन आदि की यहां सुविधा है। यह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।

पटना शहर में कलेक्ट्रेट से लेकर एनआईटी तक सुंदर गंगा घाट है। घाट किनारे आकर्षक कलाकृतियां बनी हैं। एनआईटी घाट पर शाम में भव्य गंगा आरती होती है। इस समय हजारों लोग मौजूद रहते हैं। वहीं, दीघा से लेकर गांधी मैदान तक मरीन ड्राइव बना है। गंगा किनारे बनी सड़क अब शहर का सबसे बड़ा पिकनिक स्पॉट बन चुका है।

बुद्ध स्मृति पार्क

पटना जंक्शन के पास में ही बुद्ध स्मृति पार्क है। इस पार्क का उद्घाटन भगवान बुद्ध की 2554वीं जयंती पर हुआ था। इसका उद्घाटन दलाई लामा ने किया था। पार्क के आकर्षण का केंद्र 200 फीट ऊंचा स्तूप है। अध्यात्मिक लोगों के लिए यह भी बेहद खास जगह है, क्योंकि यहां मेडिटेशन सेंटर है। इसके अतिरिक्त लाइब्रेरी भी है। यहां पार्क को घूमने के साथ आप किताबें भी पढ़ सकते हैं। इसके अलावा गांधी मैदान के पास सभ्यता द्वार बना है। यहां बेहद आकर्षक है। यह बिल्कुल गेट ऑफ इंडिया और इंडिया गेट की तरह बनाया गया है। पटना सिटी में तख्त हरिमंदिर है। यहां गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली है। यहां देश के अलावा विदेशों से भी बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु आते हैं।

बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम

हाल में बना बिहार म्यूजियम एक बेहद अच्छी जगह है। यहां आपको बिहार की संस्कृति, इतिहास से जुड़ी चीजें देखने को मिलेंगी। म्यूजियम को बेहद अच्छे एवं आधुनिक तरीके से बनाया गया है। यहां पर कई सेल्फी प्वाइंट भी हैं। इसके अतिरिक्त पटना म्यूजियम भी हैं, जहां आप जा सकते हैं। पटना और बिहार के इतिहास को जान सकते हैं। यहां के आंदोलनों से जुड़ी जानकारी पा सकते हैं। यहां विद्यार्थियों का प्रवेश नि:शुल्क है। जबकि अन्य लोगों को टिकट का शुल्क देना होता है।

गोलघर

पटना ही नहीं बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से गोलघर है। इसका निर्माण अंग्रेजों ने 1786 में कराया था। अंग्रेजों ने अनाज रखने के लिए गोल आकार एक विशाल भवन बनवाया है। गोलघर के सभी दरवाजे अंदर की ओर से खुलते हैं, जिस कारण से इसे अनाज से कभी पूरा भरा नहीं गया। इसमें एक लाख 40 हजार टन अनाज रखा जा सकता है। गोलघर की 145 सीढ़ियां हैं। गोलघर से पटना शहर एवं गंगा का अद्भूत नजाता देखने को मिलता हैं।

ईको पार्क

पटना का ईको पार्क शहर का सबसे बड़ा ईको पार्क है। किसी छुट्टी के मौके पर यहां पर सबसे अधिक भीड़ जुटती है। इस पार्क में बोटिंग, चिल्ड्रेन पार्क, जॉगिंग, खान-पान आदि की समुचित व्यवस्था है। नए साल पर हर साल यहां सबसे अधिक भीड़ जुटती है। इसके पास में ही पटना जू है। वहां भी लोग अपने परिवार एवं दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बीता सकते हैं। इन दोनों जगहों पर टिकट कटवाना अनिवार्य होता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article