Patna News: पटना में बहुप्रतीक्षित स्मार्ट पार्किंग बनकर तैयार हो गई है। 37 जगहों पर स्मार्ट पार्किंग बनी है। इन पार्किंग स्थलों पर लोग मोबाइल एप के माध्यम से अपनी गाड़ी पार्क करने के लिए स्लॉट बुक कर सकेंगे। मोबाइल एप के माध्यम से पार्किंग बुकिंग का ट्रायल सफल हो चुका है। खास बात यह है कि, जो लोग हर दिन किसी निश्चित स्थल पर अपनी गाड़ी खड़ी करते हैं, उनके लिए मासिक और साप्ताहिक पार्किंग स्लॉट बुकिंग की सुविधा है।
ऐसे में उनकी गाड़ी के लिए जगह हर दिन पार्किंग स्थल में रिजर्व रहेगी। एप से उनको यह मालूम चल जाएगा कि, किस पार्किंग में कितनी जगह बची है। शहरवासी पार्किंग शुल्क एप, स्मार्ट कार्ड, ऑटो-पे स्टेशन के जरिए दे सकते हैं। चार पहिया वाहनों का शुल्क फास्टैग के माध्यम से कटेगा।
