पटना

Patna Accident News: पटना में रफ्तार का कहर, ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, हादसे में दो की मौत

Patna Accident News: पटना में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार युवक को कुचल दिया। इस दौरान सड़क से गुजर रहा एक अन्य युवक भी ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

पटना में सड़क हादसा

Patna Accident News: बिहार की राजधानी पटना में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बरामद किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतकों के परिवार को शव सौंप दिए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए दो युवक

पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान कर ली है। मृतक की पहचान नीतीश कुमार और पप्पू सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह बाइक पर सवार होकर नीतीश कुमार नौबतपुर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने वाजिदपुर के नजदीक उन्हें रौंदता हुआ मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में मौके पर ही नीतीश कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने आगे बताया कि हादसे के समय सड़क से पप्पू सिंह नाम का व्यक्ति गुजर रहा था। ट्रक की चपेट में आने से उसकी भी मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें -

गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन

हादसे की सूचना मिलने के बाद नौबतपुर-फुलवारी मार्ग को जाम करके आसपास के ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत करने का प्रयास किया और उन्हें घर भेजा। पुलिस मामले की जांच करते हुए ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है।

शुक्रवार रात पटना में हुआ एक हादसा

पटना जिले के नौबतपुर में हुए हादसे से पहले शुक्रवार को पटना-दानापुर मार्ग में एक्स टीटीआई इलाके में एक हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचला। इस हादसे में बिट्टू नाम के युवक की मौत हो गई। बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद चालक हाइवा लेकर मौके से फरार हो गाय। 24 घंटे के भीतर पटना में दो सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!