पटना

Road Will be Built in Patna: पटना पुलिस मुख्यालय से डाकबंगला चौराहे तक बनेगी स्मार्ट सड़क, इसलिए होगी खास

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 03:00 PM IST

New Road Will be Built in Patna: राजधानी को स्मार्ट बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। अब शहर के बेली रोड में स्मार्ट सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क के निर्माण के लिए मंजूरी मिल चुकी है। अगले एक हफ्ते में सड़क निर्माण को लेकर कागजी कार्यवाही भी शुरू कर दी जाएगी। सड़क निर्माण के साथ फुटपाथ का भी चौड़ीकरण किया जाएगा।

Image

पटना बेली रोड रूट, जिस पर नई स्मार्ट सड़क बनाई जानी है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पटना स्मार्ट सिटी बोर्ड ने बेली रोड के बड़े हिस्से को स्मार्ट बनाने की दी मंजूरी
  • स्मार्ट रोड बनाने के लिए हफ्ते भर में तैयार की जाएगी डीपीआर
  • सड़क की दोनों तरफ फुटपाथ की बढ़ाई जाएगी चौड़ाई

Patna News: पटना की अहम सड़कों में से बेली रोड के एक बड़े हिस्से को स्मार्ट बनाने की कवायद तेज हो चुकी है। इस रोड पर स्मार्ट सड़क बनाई जाएगी, जिसके निर्माण की मंजूरी भी मिल चुकी है। इस प्रोजेक्ट पर पटना स्मार्ट सिटी बोर्ड ने मंजूरी जारी कर दी है। हफ्ते भर के अंदर बेली रोड स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय से डाक बंगला चौराहा तक स्मार्ट सड़क बनाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। डीपीआर तैयार होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

बता दें बेली रोड की 4.5 किलोमीटर सड़क को स्मार्ट बनाने की योजना है। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ की चौड़ाई बढ़ाई जानी है। इसके साथ ही पूरे हिस्से को विकसित करने की योजना है। मुख्य तौर पर पांच बिंदुओं पर फोकस किया जाएगा। जगह-जगह लैंडस्केपिंग करके ग्रीनरी को बढ़ावा देना प्रस्तावित है। स्ट्रीट वेंडरों के अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इन्हें व्यवस्थित किया जाना है। इसे स्ट्रीटकैप के रूप में विकसित करना है।

पब्लिक यूटिलिटी की बढ़ाई जाएगी संख्या

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस मार्ग पर पब्लिक यूटिलिटी की संख्या बढ़ाई जाएगी। जगह-जगह स्ट्रीट फर्नीचर लगाए जाएंगे, जिससे लोग यहां बैठ और आराम कर सकेंगे। सड़क निर्माण एवं अन्य काम पूरे हो जाने के बाद नई लाइट्स लगाई जाएंगी। बहुत सारी लाइट्स लगाकर सड़क को आकर्षक बनाए जाने की योजना है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि इस रूट पर यह योजना सफल साबित होती है तो शहर के अन्य हिस्सों में भी स्मार्ट सड़क बनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। पटना के विस्तार के साथ ही स्मार्ट सड़क की जरूरत बढ़ रही है।

अलग-अलग वाहनों के लिए रहेगी रिजर्व लेन

स्मार्ट रोड कई मायनों में विशेष होगा। इस सड़क पर कई नई सुविधाएं वाहन चालकों को मिलेंगी। स्मार्ट रोड पर अलग-अलग वाहनों के लिए रिजर्व लेन बनाई जाएगी। इससे ट्रैफिक स्मूथ रहेगा, जिससे जाम की स्थिति पैदा नहीं होगी। हर 200 मीटर की दूरी पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम और इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए जाएंगे। जगह-जगह पार्किंग बनाई जाएगी। यहां लोग अपनी गाड़ी खड़ी कर सकेंगे। फिलहाल पटना की किसी भी सड़क पर साइकिल ट्रैक नहीं है। इस स्मार्ट सड़क पर साइकिल ट्रैक बनना प्रस्तावित है। यूटिलिटी सेंटर को अलग-अलग हिस्से में बनाया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article