पटना

Patna Robbery: समस्तीपुर में SBI Bank से 6 बदमाशों ने लूटे ढाई लाख, महिला से छीनी चेन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 10:09 PM IST

SBI Bank Robbery: समस्तीपुर में बदमाश जमकर तांडव मचा रहे हैं। शनिवार को बदमाशों ने दिन-दहाड़े वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बैंक को निशाना बनाया और ढाई लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने बैंक में आई महिला ग्राहक की गोल्ड की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने गार्ड की पिटाई की। जिससे वह जख्मी हो गया।

Image

बदमाशों की पिटाई से घायल हुआ बैंक का सुरक्षा गार्ड

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार के समस्तीपुर में बदमाशों का आतंक
  • एसबीआई बैंक की शाखा पर छह बदमाशों ने बोला धावा
  • बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूटे, महिला से छीनी गोल्ड चेन

Patna Bank Robbery: बिहार के समस्तीपुर में बदमाशों के सामने पुलिस नाकाम साबित हो रही है। बदमाश लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को भी बदमाशों ने दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने शाखा के कैश काउंटर से दो लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने बैंक के सुरक्षा गार्ड नंदलाल राय को पिस्तौल की बट से सिर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया। बदमाशों ने बैंक में मौजूद एक ग्राहक से 50 हजार भी लूटे। साथ ही जाते समय सीढ़ी से ऊपर चढ़ रही एक महिला ग्राहक से गोल्ड की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की संख्या छह बताई गई है।

तीन बाइकों पर छह बदमाश बैंक में लूट करने पहुंचे

जानकारी करने पर पता चला कि, सभी बदमाश तीन अलग-अलग बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। सभी बदमाशों ने मास्क पहन रखा था। बताया जा रहा है कि, वारदात को अंजाम देने के बाद भागते हुए बदमाशों ने तीन-चार राउंड हवा में फायरिंग भी की थी। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे तीन अलग-अलग बाइकों से छह बदमाश ग्राहक के वेश में बैंक में घुसे। शाखा में घुसते ही बदमाशों ने कैश काउंटर पर मौजूद कैशियर पर पिस्तौल तान दी, उससे दो लाख रुपये ले लिए।

बैंक के सुरक्षा गार्ड को किया जख्मी

इस दौरान बैंक के मौजूद सुरक्षा गार्ड नंदलाल राय ने एक बदमाश को पकड़ लिया। इस पर बदमाश के दूसरे साथी ने सुरक्षा गार्ड के सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। इस दौरान शोर-गुल होने पर बदमाश पैसा जमा करने आए एक ग्राहक से 50,000 और केवाईसी कराने पहुंची दढिया गांव की महिला ग्राहक की सोने की चैन करीब 75,000 रुपये की लूट ले गए। घटना की सूचना पर मिलते ही एसपी हृदय कांत भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि, दो लाख रुपये लूटने की बात सामने आ रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जिले की सीमाओं को सील कर तलाश की जा रही है। बैंक और पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article