पटना

Patna Metro Update: तैयार हो गई सुरंग, तेजी से हो रहा काम, जल्द मेट्रो पर सवार होगा पटना

पटना मेट्रो रेल परियोजना की पहली सुरंग बनकर तैयार हो गई है। पहली सुरंग के समानांतर बनाई जा रही दूसरी सुरंग का निर्माण कार्य जारी है।

Image

पटना मेट्रो

Patna News: पटना मेट्रो रेल परियोजना की पहली सुरंग बनकर तैयार हो गई है। मोइनुलहक स्टेडियम से पटना विश्वविद्यालय तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी मेट्रो सुरंग की खोदाई का काम पूरा कर लिया गया है। बुधवार को सुरंग की खोदाई करने वाली पहली टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम-1) सुरंग खोदकर विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास बाहर निकली ली गई है। पटना मेट्रो की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को सलाहकार दलजीत सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किया गया।

दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक, मोइनुलहक स्टेडियम के पास से मेट्रो सुरंग की खोदाई का काम पिछले साल मई में शुरू हुआ था। स्टेडियम से विश्वविद्यालय तक करीब डेढ़ किलोमिटर लंबी सुरंग को खोदने में करीब दस माह का समय लगा। इस दौरान टीबीएम-1 ने सुरंग बनाने के लिए दिन-रात खोदाई की। मोइनुलहक स्टेडियम से पटना बुधवार को टनल बोरिंग मशीन मेट्रो सुरंग से बाहर आ गई है।

दूसरी सुरंग का निर्माण कार्य जारी

निरीक्षण करते मेट्रो के सलाहकार विशेष कार्य, दलजीत सिंह और अन्य अधिकारी सौः डीएमआरसी विश्वविद्यालय तक दोहरी सुरंग बनाई जा रही है। पहली सुरंग के समानांतर बनाई जा रही दूसरी सुरंग का निर्माण कार्य जारी है। इसकी खोदाई दूसरी टीबीएम के जरिए हो रही है। उम्मीद है कि दूसरी सुरंग का निर्माण भी डेढ़ से दो महिने में पूरा कर लिया जाएगा।

जल्द पूरा होगा काम

मोइनुलहक स्टेडियम से पटना विश्वविद्यालय तक मेट्रो सुरंग की खोदाई का काम पूरा होने के बाद अब इसी रूट में विश्वविद्यालय से वाया पीएमसीएच गांधी मैदान तक सुरंग खोदने का काम शुरू होगा। इस काम के मई तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय तक पहुंची टीबीएम को फिर से शाफ्ट में लांच किया जाएगा।

इन जगहों तक जाएगी मेट्रो

दरअसल, अभी पटना मेट्रो के कोरिडोर-2 में भूमिगत सुरंग का काम चल रहा है। कोरिडोर-2 में न्यू आइएसबीटी से लेकर मलाही पकड़ी तक पांच एलिवेटेड स्टेशन हैं। मलाही पकड़ी के बाद राजेंद्रनगर फ्लाईओवर के पास मेट्रो भूमिगत हो जाएगी। इसके आगे मोइनुलहक स्टेडियम, पटना विश्वविद्यालय, पीएमसीएच होते गांधी मैदान तक मेट्रो जाएगी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article