पटना

Patna Firing: ताबड़तोड़ फायरिंग के एक बार फिर दहला उठा पटना, गोली लगने से दो लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

Patna Firing: पटना के गौरीचक में स्थित गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

Patna Firing: बिहार की राजधानी पटना से ताबड़तोड़ गोलीबारी की खबर सामने आई है। गोलीबारी का यह मामला जिले के गौरीचक के एक गांव का है। यहां दो पक्षों में किसी बात को लेकर हुए विवाद में जमकर गोलीबारी की गई। ताबड़तोड़ फायरिंग की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में गोली लगने से दो लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई है।

पटना में कहां हुई गोलीबारी की घटना

गोलीबारी की यह घटना पटना के गौरीचक में स्थित जुझारपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि दो गुटों ने एक दूसरे पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अगमकुआं स्थित NMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किस बात को लेकर हुआ दो गुटों में विवाद

गोलीबारी का यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। इस विवाद में शामिल लोगों ने देसी कट्टे निकाले और फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की आवाज सुन पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने शुरुआती पूछताछ में पाया कि विवाद निजी रंजिश से जुड़ा हुआ है। लेकिन फिर भी पुलिस सभी एंगलों पर मामले की जांच कर रही है। जुझारपुर में खुलेआम देसी हथियारों से हुई इस गोलीबारी ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल ये है कि आखिर आम लोगों के हाथों में हथियार कहां से और कैसे आ रहे हैं? क्या बिहार में अवैध हथियारों का नेटवर्क पुलिस की पकड़ से बाहर होता जा रहा है? क्योंकि पटना में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article