पटना

Patna Elevated Road: सिपारा से मीठापुर के बीच बनेगी एलिवेटेड रोड, नए‌ साल में शुरू होगा निर्माण

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 07:00 PM IST

Sipara-Mithapur Elevated Road: नया साल पटनावासियों के लिए नई सौगात लेकर आ रहा है। काफी दिनों से लंबित सिपारा से मीठापुर के बीच एलिवेटेड रोड की योजना नए साल में धरातल पर दिखने लगेगी। इसके निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार हो चुका है। इसी महीने कैबिनेट से निर्माण कार्य को लेकर मंजूरी भी मिल सकती है।

Image

सिपारा एलिवेटेड रोड का बनना है अगला हिस्सा, निर्माण क्षेत्र का निरीक्षण करते डीएम (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सिपारा-मीठापुर के बीच एलिवेटेड रोड के लिए पथ निर्माण विभाग को डीपीआर की मिली मंजूरी
  • बिहार राज्य पथ विकास निगम ने 2.1 किमी एलिवेटेड रोड की डीपीआर को किया मंजूर
  • इस महीने के अंत तक कैबिनेट से मंजूरी मिलने की संभावना

Patna News: राजधानी में सिपारा से मीठापुर के बीच 2.1 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनेगा। इसका निर्माण नए साल में शुरू होने जा रहा है। पथ निर्माण विभाग को इस रोड की डीपीआर की मंजूरी मिल गई है। बिहार राज्य पथ विकास निगम ने डीपीआर को मंजूरी दी है। इस महीने के अंत में कैबिनेट से भी इस योजना को स्वीकृति मिलने की पूरी संभावना है। कैबिनेट की स्वीकृति पाने के बाद कार्यकारी एजेंसी का चयन किया जाएगा। फिलहाल सिपारा से महुली के बीच 6.6 किलोमीटर की एलिवेटेड रोड बन रही है। इस रोड के लिए 112 स्पैन चढ़ाने हैं।

इनमें से 27 स्पैन चढ़ाए जा चुके हैं। बिहार राज्य पथ विकास निगम के अधिकारी के अनुसार, सिपारा से महुली के बीच एलिवेटेड रोड का निर्माण 2024 के मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। पहले चरण में काम पूरा होने पर बाइपास में कनेक्टिविटी मिल जाएगी। नए डीपीआर में मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड को चाणक्या लॉ यूनिवर्सिटी के पास निकाले जाने वाले रैंप से मीठापुर बस स्टैंड परिसर में प्रस्तावित करबिगहिया-मीठापुर फ्लाईओवर से जोड़ा जाना है।

जनवरी से बननी शुरू होगा सर्विस रोड

मीठापुर से महुली के बीच जनवरी से सर्विस रोड बनने लगेगी। हाल के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने निरीक्षण कर सर्विस रोड का निर्माण जल्द शुरू करने का निर्देश जारी किया था। फिलहाल सड़क टूटने की वजह से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बता दें, बाइपास के दक्षिण क्षेत्र में एलिवेटेड रोड के नीचे मौजूदा सड़क सर्विस रोड के रूप में चालू रहेगी। इस कारण जगह-जगह एलिवेटेड रोड पर चढ़ने-उतरने में कनेक्टिविटी मिलेगी। एलिवेटेड रोड पर यू-टर्न नहीं रहेगा।

एलाइनमेंट में आने वाले 12 मकान नहीं टूटे

मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड के एलाइनमेंट में 12 मकान बाधा बन रहे हैं। इन मकानों के मालिकों में मुआवजा वितरित करने के लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय को बीएसआरडीसी ने रकम जमा की है। इसके बावजूद मुआवजा वितरण नहीं किया गया है। ऐसे में मकान को खाली कराकर ध्वस्त करने का काम शुरू नहीं हो सका है। कुछ दिन पहले ही प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक हुई थी। इस बैठक में बीएसआरडीसी के डीजीएम प्रेम शंकर ने मकान मालिकों के बीच मुआवजा वितरण का मामला सामने लाया था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article