पटना

Patna Cruise: पटना से वाराणसी और कोलकाता तक चलेगा डबल‌ डेकर क्रूज, 16 दिनों का होगा पैकेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 05:06 PM IST

Patna Double Decker Cruise: इस साल पटना के लोगों को क्रूज पर सैर करने की सेवा फिर से मिल जाएगी। इसके साथ ही निकटतम भविष्य में पटना से कोलकाता और वाराणसी तक क्रूज का संचालन किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने अपनी तैयारी कर ली है। एजेंसी को आगे के कई साल तक क्रूज संचालन की जिम्मेदारी भी दे दी गई है।

Image

डबल डेकर क्रूज का पटना से होगा संचालन (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • 14-16 दिनों का होगा वाराणसी और कोलकाता का टूर
  • 15 साल तक क्रूज संचालन की जिम्मेदारी एजेंसी को मिली
  • मरम्मत होकर पटना के गांधी घाट पहुंच गया है क्रूज

Patna News: बिहार का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट दुरुस्त होकर पटना के गांधी घाट पर पहुंच गया है। 15 जनवरी के बाद क्रूज का परिचालन चालू कर दिया जाएगा। इस डबल डेकर एमवी कौटिल्य विहार क्रूज का अगले 15 साल तक संचालन की जिम्मेदारी एजेंसी को दे दी गई है। अब एजेंसी की ओर से गंगा नदी में पर्यटकों को सैर कराने के लिए पैकेज बना रहा है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, गांधी घाट से पटना सिटी अंतर्गत बदर घाट तक अभी क्रूज चलेगा। इस आठ किलोमीटर के दायरे में लोग सफर कर सकेंगे। बहुत जल्द वाराणसी और कोलकाता के लिए भी टूर पैकेज तैयार कर लिया जाएगा।

यह पैकेज 14 से 16 दिनों का रहेगा। गंगा किनारे बसे शहरों को पर्यटक घूमेंगे। वाराणसी और कोलकाता तक क्रूज संचालित करने के लिए आईडब्ल्यूएआई से एजेंसी अनुमति लेगी। फिलहाल इसके लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण से बातचीत हो रही है। ईक्रो साउंड सिस्टम से क्रूज लैस है। क्रूज के अंदर बड़ा एलईडी स्क्रीन लगा हुआ है। पर्यटक गंगा में सैर के साथ-साथ मनोरंजन का भरपूर आनंद ले पाएंगे। उनके बैठने के लिए राउंड टेबल के साथ चार चेयर लगे हैं। चारों तरफ से राउंड टेबल भी लगा है। इस पर 42 से अधिक पर्यटक बैठ पाएंगे। रेस्टोरेंट भी है, जिसमें बथर्डे, शादी की सालगिरह, इंगेजमेंट एवं अन्य पार्टियां हो सकती हैं।

पांच साल बाद फिर शुरू होगा संचालन

पांच साल बाद क्रूज (एमवी गंगा विहार) पर सवार होकर लोग गंगा नदी में सैर कर पाएंगे। सरकार ने गंगा नदी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एमवी गंगा विहार को फिर से चालू करने का निर्णय लिया है। सरकार ने इसकी मरम्मत एक निजी एजेंसी से कराई है। एजेंसी ने आईआईटी खड़गपुर की मदद से सितंबर 2022 में मरम्मत का काम शुरू किया था। अधिकारियों का कहना है कि, इस क्रूज के अतिरिक्त कोलकाता से तीन से चार छोटे जहाज लाए जा रहे हैं।

2009 में 2 करोड़ रुपए में खरीदा गया था क्रूज

2009 में बिहार सरकार ने 2 करोड़ रुपए में क्रूज खरीदा था। पहली बार जब क्रूज बिहार आया था, तब इसमें राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक हुई थी। कवि सम्मेलन, डांडिया और कई तरह के आकर्षक कार्यक्रम हो चुके हैं। फिर 2017 के बाद से यह एनआईटी घाट पर खड़ा था।

पटना में बढ़ रहे हैं पर्यटक

गौरतलब है कि, शहर में गंगा नदी किनारे जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) बनने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। वीकेंड और पर्व-त्योहारों पर जेपी गंगा पथ पर बहुत अधिक संख्या में लोग जुटते हैं। दीघा से गांधी मैदान तक जेपी गंगा पथ चालू है। इस साल यह मार्ग दीदारगंज तक बन जाएगी। फिर पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। इस पथ पर पटना के आसपास के शहरों के लोग भी वीकेंड पर आकर परिवार के साथ समय बिताते हैं। मार्ग पर काफी लंबा स्ट्रीट फूड कॉर्नर बन चुका है। इन स्टॉल पर हर तरह के लजीज व्यंजन मिलते हैं। नगर निगम की ओर से और कई सुविधाएं बढ़ाई जाने वाली हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें