पटना

Patna Crime: पारस अस्पताल बना क्राइम सीन, पैरोल पर आए कैदी को हमलावरों ने मारी गोली; इलाज के दौरान मौत

Patna Crime News: पटना के राजाबाजार स्थित पारस अस्पताल में परोल पर आया कैदी चंदन मिश्रा इलाज कराने आया था। इसी दौरान अस्पताल में अज्ञात हमलावर घुस आए और उन्होंने चंदन को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Image

अस्पातल में अपराधियों ने शख्स को गोली मारी

Patna Crime News: पटना में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। अपराधियों ने अब अस्पताल के अंदर घुसकर एक व्यक्ति को गोली मार दी। यह घटना पटना के राजाबाजार स्थित पारस अस्पताल में हुई। जानकारी के अनुसार परौल पर बाहर आए कैदी चंदन मिश्रा को इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अज्ञात हमलावरों ने उसपर गोली चला दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

परोल पर बाहर आए कैदी को अस्पताल में मारी गोली

पटना (मध्य) की पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया चंदन मिश्रा हत्या के एक मामले में दोषी ठहराया गया था। वह बेऊर जेल में बंद था और पैरोल पर बाहर आने के बाद इलाज के लिए अस्पताल आया हुआ था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पटना के एक निजी अस्पताल में जब वह इलाज के लिए पहुंचा, तो कुछ हथियारबंद हमलावरों ने उसे गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि यह वारदात उस वक्त हुई जब वह अस्पताल में मौजूद था। गोली लगने के बाद उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश का प्रतीत होता है।

Tejashwi tweet

तेजस्वी यादव ने एक्स पर किया पोस्ट

इस घटना पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस मामले पर एक्स पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि "सरकारी अपराधियों ने अस्पताल में भर्ती मरीज को ICU में घुसकर मारी गोली। बिहार में कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं? 2005 से पहले ऐसे होता था जी"

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article