पटना

Patna Bomb Blast: पटना के बाकरगंज में बम धमाका, लोगों में दहशत का माहौल, एक बच्ची घायल

Patna Bomb Blast: पटना के बाकरगंज इलाके में बम धमाका होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस विस्फोट में एक मासूम बच्ची घायल हो गई है, जिसका इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम मामले की जांच कर रही है।

Patna Bomb Blast: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के बाकरगंज इलाके में बम धमाका होने के पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यहां दो बम विस्फोट हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बम धमाके में एक बच्ची घायल हो गई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। मौके पर पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी मौजूद है। जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार देर रात की है।

बताया जा रहा है शनिवार करीब 9 बजे बाकरगंज इलाके की एक गली में बम के दो विस्फोट हुए थे। मामले को लेकर टाउन सीडीपीओ-1 दीक्षा ने बताया कि इस बम धमाके की घातक क्षमता कम थी, जिस कारण अधिक नुकसान नहीं हुआ है। अनुमान लगाया गया जा रहा है कि धमाका इलाके में दहशत फैलाने के लिए किया गया था। इस दौरान एक बच्ची पर बम की छींटे आने से वह घायल हो गई थी। बताया जा रहा है कि बच्ची खतरे से बाहर है।

पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस बीच मौके पर पहुंची एफएसएल टीम को घटनास्थल के पास बम विस्फोट के अवशेष बरामद हुए हैं, जिसकी जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, यह धमाका इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के करीब हुआ था। उस दौरान दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर रहे थे। तेज धमाके की आवाज सुन इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगों को इधर से उधर भागते हुए देखा गया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article