पटना

पटना में प्रॉपर्टी डीलर की बेरहमी से हत्या, बाइक पर सवार ने दागी गोलियां, पुलिस जांच में जुटी

पटना के आमलगंज क्षेत्र में तड़के सुबह 5 बजे एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार मृतक को तीन गोलियों लगने की सूचना है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पह पहुंची और मामले की जांच कर रही है-

Image

पटना में प्रोपर्टी डिलर की गोली मारकर हत्या

Patna: पटना से हाल ही एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मामला पटना सिटी के आमलगंज का है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना तड़के सुबह 5 बजे की है। इस घटना से पटना समेत पूरे आमलगंज क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

बाइक पर सवार अपराधियों ने चलाई गोली

आखिर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या क्यों की गई। इसकी कोई जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजधानी पटना में अपराधियों ने तांडव मजा रखा है। जहां सुबह-सुबह अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार कर की हत्या कर दी। जहां बाइक सवार अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर अरुण कुमार को ताबड़तोड़ एक के बाद एक करीब तीन गोलियां चलाई।

तड़के सुबह 5 बजे की गई हत्या

पुलिस के अनुसार घटना सुबह 5 बजे की है। डीलर को करीब तीन गोली लगने की सूचना है। जानकारी के अनुसार डिलर का नाम अरुण कुमार है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने अनुसार मृतक को तीन गोलियां लगने की सूचना है।

मौके पर पहुंचे डीएसपी

मिली जानकारी के अनुसार घटना पटना सिटी के आमलमगंज थाना क्षेत्र के जल्ला रोड इलाके की है, जहां बदमाशों ने इस घटना को सुबह के समय अंजाम दिया। इससे राजधानी समेत आमलगंज के क्षेत्र में हत्या के बाद से मचा हड़कंप मच गया है। हालांकि, मौके पर सिटी डीएसपी समेत अन्य पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। वही मृतक के पिता ने पटना की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। उनके बेटे को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस का इसपर कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article