Kannauj Accident: जौनपुर से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही यूपीडी और पुलिस की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची और घायलों को अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घायलों की इस संख्या में 14 यात्रियों को अधिक चोट आई है और उन्हें मेडिकल कॉलेड रेफर किया गया है। दिल्ली जा रही बस में हरियाणा, जौनपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर और अम्बेडकर नगर के रहने वाले यात्री सवार थे। पुलिस ने बताया कि ये हादसा सौरिख थाना क्षेत्रान्तर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के 159 किमी पर हुआ है।
शहर
Kannauj Accident: जौनपुर से दिल्ली जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 30 से अधिक लोग घायल
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Jun 23, 2024, 07:46 AM IST
