Patna Crime News: पटना में बदमाशों ने एक बुजुर्ग से लाखों की छिनैती की और मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग व्यक्ति बैंक से रुपये निकाल कर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से रुपये से भरा छोला छीन लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया। जिसमें दोनों बदमाश देखे जा सकते हैं।
बैंक से वापस घर लौटते समय हुई घटना
यह घटना पटना में नदी थाना क्षेत्र के आलमपुर की है। जहां मोहम्मद इकबाल ने बंका घाट स्थित स्टैट बैंक से एक रुपये निकले थे। वे पैसे निकालकर घर लौट रहे थे। तभी घर के पास किसी से बात करने लगे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और रुपये छीनकर फरार हो गए।
दोनों बदमाशों ने ढके थे चेहरे
बाइक सवार बदमाशों में से एक ने हेलमेट पहना हुआ था और दूसरा आरोपी मास्क लगाए हुए था। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
