प्रयागराज

महाकुंभ से पहले बड़ी सौगात, PM मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज-वाराणसी रेल रूट का करेंगे उद्घाटन

महाकुंभ से पहले यूपी को बड़ी सौगात मिलने वाली है। पीएम मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज से वाराणसी के बीच रेल मार्ग को हरी झंडी दिखाएंगे। इस रूट से दोनों शहरों की दूरी महज एक से डेढ़ घंटे में पूरी की जा सकेगी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से वाराणसी के बीच रेल मार्ग और गंगा नदी पर बने रेलवे पुल का उद्घाटन करेंगे। प्रयागराज से वाराणसी के बीच रेल यात्रा को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में इन दोनों स्टेशनों के बीच ट्रैक दोहरणीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। साथ ही गंगा नदी पर रेलवे पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इन दोनों परियोजनाओं का उद्धघाटन महाकुम्भ से पहले किया जाएगा।

100 से 130 किमी होगी रफ्तार

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, महाकुम्भ के दौरान इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचाल शुरू हो जाएगा और ट्रेनों की औसत गति 100 से 130 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। बयान में बताया गया कि वंदे भारती जैसी अत्याधुनिक ट्रेन से प्रयागराज से वाराणसी की यात्रा महज एक से सवा एक घंटे में पूरी हो जाएगी।

रेलवे पुल का भी होगा उद्घाटन

बता दें कि आठ दिसंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री अपनी प्रयागराज यात्रा के दौरान इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे। गंगा नदी पर रेलवे पुल और प्रयागराज-वाराणसी रेल ट्रैक दोहरीकरण का कार्य भारतीय रेलवे के संगठन आरवीएनएल ने किया है।

2003 से अटका था काम

आरवीएनएल के महाप्रबंधक विनय अग्रवाल ने बताया कि इस पुल के निर्माण का प्रस्ताव वर्ष 2003 में रखा गया था, लेकिन राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी और जमीन अधिग्रहण में समस्या होने के कारण इसका निर्माण कार्य रुका रहा। उन्होंने बताया कि ‘डबल इंजन’ सरकार के प्रयासों से गंगा पुल का निर्माण कार्य 2019 में शुरू हुआ और महाकुम्भ के पहले इससे ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि गंगा रेल पुल प्रयागराज के दारागंज को झूंसी से जोड़ता है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article