पटना

New Year Celebration in Patna: न्यू ईयर पार्टी पर जाने से पहले देख लें पटना का पारा, तापमान 3 डिग्री लुढ़का, छाया रहेगा घना कोहरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 03:13 PM IST

Patna Weather Alert: राजधानी के लोगों को फिलहाल ठंड से थोड़ी भी राहत नहीं मिलने वाली है। नए साल की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड में होगी। सुबह और शाम छा रहे घने कोहरे से हर कोई परेशान है। अब मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग का कहना है गलन और कम विजिबिलिटी अभी कायम रहेगी।

Image

पटना में छाया कोहरा, जिससे आवागमन में हो रही परेशानी। फाइल फोटो

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले कुछ दिनों तक 7 से12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बहेगी हवा
  • 4 जनवरी को न्यूनतम तापमान में हो सकती है दो डिग्री की बढ़ोतरी
  • घने कोहरे और कम विजिबिलिटी से वाहन चालक परेशान

patna News: पटना में पिछले 10 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फिलहाल इससे राहत के आसार भी नहीं हैं। दिन की शुरुआत घने कोहरे, ठंडी हवा और आसमान में छाए काले बादलों से हो रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री ही रहने की संभावना जताई गई है। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी। 6 जनवरी से फिर तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। इस दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहेगा। 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पहुंच जाएगा।

फिर 11 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री से बढ़कर 25 डिग्री हो जाएगा। हालांकि अगले 14 दिनों तक ठंडी हवा से राहत नहीं मिले वाली है। हवा की गति 7 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक बहने के आसार हैं।

सामान्य से 3 डिग्री कम रहा दिन का पारा

राजधानी में मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके अलावा पछुआ और पूर्वी हवा का प्रभाव है। इस कारण से रात के साथ दिन का तापमान भी सामान्य से दो से पांच डिग्री कम हो गया है। शुक्रवार को सूबे के 27 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम रहा है। इनमें से 11 जिलों का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा है। 13 जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया है। पटना में दिन का तापमान 19.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम था। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि एक जनवरी को पटना का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री हो सकता है। शहर में सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा है। वहीं, शाम को 6 बजे के बाद घना कोहरा छाने लगता है। इससे सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को हो रही है। वाहनों की रफ्तार थम चुकी है। कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!