पटना

Best Food Of Patna: पटना में इन फूड का जरूर उठाएं लुत्फ, पर्यटकों की भी है पसंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 02:19 PM IST

Patna Maner Laddoo: गणतंत्र दिवस पर लोग अपने दोस्तों एवं परिवार के साथ शहर घूमते हैं। शहर के लजीज व्यंजनों का स्वाद लेते हैं। पटना शहर में आप कई लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। यह व्यंजन लजीज होने के साथ किफायती भी हैं। इसका स्वाद चखने के बाद ही आपका पिकनिक एवं आउटिंग सफल होगा। यह व्यंजन शहर एवं बिहारवासियों के अलावा पर्यटकों का भी पसंदीदा होता है।

Image

मनेर का प्रसिद्ध लड्डू की सूबे से बाहर भी है मांग

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मनेर के लड्डू का जरूर उठाएं लुत्फ
  • डाकबंगला चौराहे एवं पटना जू के पास खाएं लिट्टी-चोखा
  • मीठे में खाजा और मखाने की खीर का लें स्वाद

patna News: इस गणतंत्र दिवस पर आप अपने परिवार के साथ पटना के व्यंजनों का लुत्फ जरूर उठाएं। घर का खाना खाकर ऊब चुके हैं तो इन व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं। इन व्यंजनों में सबसे पहले लिट्टी-चोखा आता है। यह पटना ही नहीं बिहार का सबसे लोकप्रिय भोजन है। लिट्टी चोखा आप घी एवं बैगन के चोखे के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा चिकन के साथ भी लिट़्टी खा सकते हैं। यह आपको डाकबंगला चौराहा, बोरिंग रोड चौराहा और पटना जू के पास मिलेगा। इन जगहों पर मिलने वाला लिट्टी चोखा काफी लजीज होता है।

मीठा खाना चाहते हैं तो पटना म्यूजियम के पास चले जाएं। यहां आप खाजा खा सकते हैं। यह बेहतरीन स्नैक है। इसे आटा, चीनी और मावे से बनाया जाता है। इसे तेल में डीप फ्राई करके गर्मागर्म परोसा जाता है। यह बेहद सॉफ्ट होता है। इसके दूसरे प्रकार को बेलग्रामी कहते हैं। इसे चीनी, घी और खोया से बनाया जाता है।

मटन कबाब का चखें स्वाद

पटना का मटन कबाब भी बहुत फेमस है। शहर स्थित डाकबंगला चौराहे एवं इनकम टैक्स गोलंबर के पास एक रेस्टोरेंट काफी लोकप्रिय है। मखनिया कुंआ स्थित एक रेस्टोरेंट भी बहुत प्रसिद्ध है। इस दुकान के मालिक के परदादा ब्रिटिश कोर्ट में शेफ थे। तब से यह परिवार मटन कबाब बना और लोगों को खिला रहा है। शाकाहारी में दाल पीठा तो जरूर खाएं। दाल पीठा ठंड के दिनों में खूब खाया जाता है। यह चावल के आटे से बनाया जाता है। इसके अंदर मसाला, दाल का पेस्ट और अचाल की स्टफिंग भरी जाती है। इसे स्टीम किया और पक जाने पर गर्मागर्म परोसा जाता है। यह हेल्दी नाश्ता है।

मखाने की खीर का स्वाद कभी नहीं भूलेंगे

खीर कई प्रकार के होते हैं। यहां की मखाने की खीर सबसे अलग और लजीज होती है। मखाने की खीर का स्वाद ऐसा है कि लोगों का पेट भर जाता है पर मन नहीं भरता। इसमें मखाने और ड्राई फ्रूट्स को अधिक मात्रा में डाला जाता है। इसे रसिया भी कहते हैं। यहां की बालूशाही भी काफी प्रसिद्ध है। बालूशाही मीठा व्यंजन है। इसे आप खाने के साथ दूसरों को नाश्ते में देने के लिए स्टोर भी कर सकते हैं। मीठे में मनेर का लड्डू भी बिहार के बाहर तक प्रसिद्ध है। मनेर के लड्डू की अलग ही खासियत है। इसका स्वाद एक बार चख लेने के बाद इसे आप बार-बार खाना चाहेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article