पटना

Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश से गर्मी से मिलेगी राहत; इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Monsoon in Bihar: बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आईएमडी ने बताया है कि बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून के आते ही कई जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बिहार में मानसून का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Monsoon in Bihar: बिहार के लोगों को हीटवेव से छुटकारा मिलने जा रहा है, क्योंकि मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है, जिसे सुनकर आपको सुकून मिलेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी ने बताया है कि बिहार में मानसून की एंट्री हो चुकी है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने इस बात की पुष्टि की है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून मालदा, भागलपुर और रक्सौल होते हुए आगे बढ़ रहा है।

बिहार में पहुंचा मानसून

आईएमडी ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून का आगमन 20 जून यानी कि गुरुवार को बिहार में हो गया है और मानसून का प्रभाव बिहार के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में देखा जा सकता है। मानसून मालदा, भागलपुर और रक्सौल से होकर आगे बढ़ रहा है। यह खबर सुनकर बिहार के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मौसम विभाग ने औरंगाबाद, रोहतास, भागलपुर, समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

rain alert

rain alert

वज्रपात और बारिश की चेतावनी

इसके साथ ही मेघ गर्जन एवं बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने बताया कि बिहार में मानसून की शुरुआत होने से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ेगी और तीव्र वज्रपात व आंधी तूफान की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि बिहार के कुछ जिलों में वज्रपात और तेज आंधी चलने की संभावना है। इससे बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, इसके कारण जानमाल की हानि होने के साथ-साथ निचले स्तरों विशेषकर कोसी महानंदा क्षेत्रों में जलजमाव, यातायात बाधित, बिजली सेवा बाधित एवं नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

लोगों को दी गई सलाह

इस दौरान लोगों के लिए कुछ चेतावनी भी जारी की गई है। लोगों को उचित सावधानी एवं सुरक्षा उपाय बरतने की सलाह दी जाती है। बिजली चमकने या गरगराहट की आवाज सुनाई देने पर किसानों और अन्य लोगों को पक्के घर में शरण लेने की सलाह दी जाती हैं। इसके अलावा पेड़ों के नीचे नहीं रुकने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही वज्रपात के दौरान कंप्यूटर, लैपटॉप, वॉशर, ड्रायर, स्टोव, रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन, एयर कंडीशनर या बिजली के आउटलेट से जुड़ी किसी भी वस्तु जैसे बिजली / इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बंद करने की सलाह जारी की गई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article