पटना

Bihar: बेटा था बाहर और बहू प्रेमी के साथ रहती थी कमरे में बंद; रासलीला से तंग आ ससुर ने करा दी शादी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 30, 2022, 05:31 PM IST

Bihar: सारण में जिस महिला की शादी करवाई गई है, वो अपने प्रेम संबंधों के कारण पहले से ही बदनाम रही है। यही कारण है कि उसके मायके वाले भी उसे त्याग चुके हैं। कहा जा रहा है कि महिला की शादी से पहले ही युवक के साथ संबंध था।

Image

सारण में प्रेमी के साथ पकड़ाई शादीशुदा महिला (प्रतीकात्मक फोटो- pixabay)

Bihar: सारण जिले में एक ससुर ने अपनी बहू की रासलीला से तंग आकर प्रेमी के साथ ही उसकी शादी करवा दी। घटना सारण जिले की है। महिला एक बार अपने प्रेमी के साथ भाग भी चुकी है, लेकिन तब समझौता कराकर उसे सुसराल ले आया गया था।

शादी से पहले ही संबंध

मिली जानकारी के अनुसार महिला की शादी से पहले ही अपने प्रेमी के साथ संबंध था, लेकिन घरवालों के दवाब में उसने शादी कर ली। इसके बाद भी उसने अपने प्रेमी के साथ संबंध नहीं तोड़ा और उसके साथ मिलते-जुलते रही। हाल ये हो गया कि प्रेमी उसके ससुराल आकर भी मिलने लगा।

पति रहता है बाहर

महिला का पति कमाने के सिलसिले में बाहर रहता था। पति के बाहर रहने का महिला ने फायदा उठाया और घर पर ही प्रेमी को बुलाने लगी। महिला कई बार अपने प्रेमी के साथ पकड़ी जा चुकी थी, गांव वाले तरह-तरह की बातें बनाते थे, जिससे उसके ससुराल वाले भी परेशान थे। एक बार तो महिला अपने प्रेमी के साथ भाग भी गई थी, लेकिन तब पुलिस और स्थानीय लोगों ने समझौता करा दिया था।

भाई ने ठुकराया

महिला की हरकतों से मायके वाले भी परेशान हो चुके थे। यही कारण है कि उसका भाई भी उसे ठुकरा चुका है। महिला काफी दिनों से ससुराल में ही थी। इसी बीच प्रेमी एक बार फिर से उसके घर आ धमका। जहां दोनों कमरे में बंद हो गए। इसी बीच ससुराल वालों की नजर उस पर पड़ गई।

और करा दी शादी

महिला जब अपने प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई तो पहले तो गांव वालों ने प्रेमी को जमकर कूट दिया। इसके बाद ससुर और बाकी सदस्यों ने सुझाव दिया कि जब दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं। तो दोनों शादी ही करा दी जाए। इससे उनकी इज्जत भी बच जाएगी। महिला और प्रेमी राजी हो गए, जिसके बाद दोनों की शादी करवा दी गई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article