दुनिया

रेप की सजा शादी! जिससे किया था बलात्कार, उससे निकाह कर बना शौहर; उम्रकैद से मिली आजादी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 29, 2022, 10:26 AM IST

पाकिस्तान में एक रेप के दोषी को सिर्फ इसलिए सजा से मुक्त कर दिया गया क्योंकि उसने रेप पीड़िता से शादी कर ली। रेप पीड़िता के साथ इससे ज्यादा क्या विभत्स हो सकता है? इस मामले में पीड़िता दिव्यांग है और वो सुन नहीं सकती है। इसी का फायदा आरोपी ने उठाया था।

Image

पाकिस्तान में दिव्यांग लड़की के साथ बलात्कार के बाद शादी

Photo : BCCL

एक रेप (Rape) पीड़िता के लिए इससे विभत्स क्या हो सकता है कि जिसने उसके साथ रेप किया, उसी से उसकी शादी करा दी जाए। पाकिस्तान (Pakistan) में बलात्कार के एक मामले में जिसे रेप के लिए सजा होनी चाहिए थी, जेल में सड़ना चाहिए था, फांसी पर लटका देना चाहिए था, वो अब शादी करके उसी लड़की का शौहर बन गया है, जिसकी उसने कभी इज्जत लूटी थी।

दिव्यांग है लड़की

रिपोर्टों के अनुसार लड़की दिव्यांग है, वो सुन नहीं सकती है। इसकी का फायदा आरोपी ने उठाया और एक दिन उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। लड़की रोती- चिल्लाती रही लेकिन आरोपी ने एक नहीं सुनी। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसे सजा भी हुई।

गर्भवती हो गई लड़की

इधर कोर्ट में रेप का मामला चलता रहा और उधर पता चला कि लड़की रेप के बाद गर्भवती हो गई है। उसने एक बच्चे को जन्म भी दिया। बच्चे के जन्म के बाद जब जांत हुई तो आरोपी ही उसका पिता निकला। इसी क्रम में आरोपी को कोर्ट से उम्र कैद की सजा हुई।

और कर दिया खेल

आरोपी को जब उम्रकैद की सजा हुई तो उसने ऐसी चाल चली कि उसे जेल से मुक्ति मिल गई। दरअसल पीड़ित और आरोपी एक ही परिवार से हैं। लोकल परिषद ने दोनों परिवारों के बीच समझौता करवा दिया। समझौते में तय हुआ कि रेपिस्ट, पीड़िता के साथ शादी कर लेगा और बदले में पीड़ित परिवार केस को वापस ले लेगा। समझौते की जानकारी कोर्ट को दी गई और आरोपी को जेल से रिहा कर दिया गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article