पटना

Patna Road Accident : पटना में बड़ा हादसा, ऑटो-JCB की टक्कर में 7 लोगों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2024, 01:27 PM IST

Patna Road accident : पटना में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ऑटो-जेसीबी की सीधी टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई।

Image

पटना रोड एक्सीडेंट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Patna Road accident : पटना में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ऑटो ने पटना मेट्रो का काम कर रही जेसीबी में सीधे टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार चार लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ की बताई जा रही है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसे में एक शख्स घायल बताया जा रहा है।

ऑटो ड्राइवर ने खोया नियंत्रण

हादसा पटना के न्यू बायपास स्थित राम लखन पथ NH-30 का है। जानकारी के मुताबिक, सुबह 7 बजे के आसपास एक ऑटो पर सवार होकर 8 लोग कहीं जा रहे है। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो के ड्राइवर ने पटना मेट्रो के कार्य में लगी जेसीबी से जा टकराया। हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी सभी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां, बारी-बारी से 6 और लोगों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल मुकेश कुमार साहनी 29 मोतिहारी के रहने वाले हैं वो भी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ऑटो से कहीं जा रहे थे। फिलहाल, घायल का इलाज चल रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article