पटना

Patna: लगा ट्रेन पलट जाएगी... पटना में मेमू रेल से टकराई बाइक, बड़ा हादसा होने से टला

Patna: बिहार की राजधानी पटना में मेमू ट्रेन से एक बाइक टकराई, जिसके बाद ट्रेन झटके के साथ रुक गई। यात्रियों को लगा ट्रेन पलट जाएगी। लेकिन ट्रेन में बाइक फंस गई, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टला।

Image

पटना में मेमू रेल से टकराई बाइक

Patna: बिहार की राजधानी पटना में मेमू ट्रेन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई है। यहां एक बाइक की ट्रेन से जोरदार टक्कर हो गई और बाइक ट्रेन में फंस गई। बड़ी मुश्किलों के बाद ट्रेन में फंसी बाइक को निकाला गया। लेकिन इस बीच एक बड़ा रेल हादसा होने से टला है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की बाइक से टक्कर के बाद ट्रेन जोरदार झटके के साथ रूक गई। इस घटना से घबराए यात्रियों में अफरा तरफी मच गई। ट्रेन के रुकते ही सभी यात्री उतरकर इधर-उधर भागने लगे, जिसके बाद मामले की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई।

बीती रात यानी शुक्रवार रात को परसा बाजार स्टेशन से रवाना होकर मेमू ट्रेन नंबर 63258 पटना जंक्शन की ओर जा रही थी। उसी दौरान जोरदार आवाज के साथ ट्रेन झटके के साथ रूकी। इस घटना के यात्रियों में हड़कंप मच गया और यात्री ट्रेन से उतरकर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। वहीं कुछ लोगों ने देखा तो ट्रेन के नीचे बाइक फंसी दिखी और इसकी सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दी गई।

ट्रेन में फंसी बाइक

मेमू ट्रेन चालक के अनुसार, परसा बाजार स्टेशन के आगे नत्थूपुर के क्रासिंग के पास एक बाइक की ट्रेन से जोरदार टक्कर हो गई और बाइक ट्रेन मे फंस गई। बहुत मुश्किल से बाइक को ट्रेन से निकाला गया है। ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि झटका इतना जोरदार था मानों ट्रेन पलट जाएगी। लेकिन इस हादसे में गनीमत ये रही की बाइक चालक सुरक्षित है, क्योंकि पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी दी। लेकिन तब बाइक ट्रेन से टकरा गई थी। लेकिन पायलट के ब्रेक मारने के कारण एक बड़ा हादसा होते -होते टल गया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article