पटना

लालू यादव और तेज प्रताप ने बांके बिहारी मंदिर में मनाई जन्माष्टमी, BJP-RSS पर बोला हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2023, 09:22 AM IST

लालू यादव ने कहा श्री कृष्णा हमारे देवता हैं। इस्कॉन मंदिर भी हम पूजा करने गए। लाखों लोग लाइन लगकर इस्कॉन मंदिर में राधे कृष्णा का दर्शन कर रहे हैं। मेरे पुत्र के द्वारा बांके बिहारी मंदिर का स्थापना किया गया है, मैं यहां आकर पूजा करता हूं। विश्व शांति के लिए मैंने पूजा की है।

Image

श्री बांके बिहारी शिव मंदिर में लालू यादव और तेज प्रताप यादव

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने जन्माष्टमी के अवसर पर पटना में राजभवन के पास मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौराल लालू यादव के साथ उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी रहे। तेज प्रताप यादव बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री हैं, और इस मंदिर के पुजारी भी। राजद प्रमुख ने मंदिर में भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा की और भगवान कृष्ण से आशीर्वाद मांगा।

तेज प्रताप यादव का ट्वीट

तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर कहा- "आज दिनांक 07/09/23 को श्री बांके बिहारी शिव मंदिर में जन्माष्टमी का आयोजन किया गया वहां पर हमारे पिता श्री लालू प्रसाद यादव जी भी पहुंचे और पूजा अर्चना किए।"

क्या कहा लालू यादव ने

इस दौरान लालू यादव ने कहा श्री कृष्णा हमारे देवता हैं। इस्कॉन मंदिर भी हम पूजा करने गए। लाखों लोग लाइन लगकर इस्कॉन मंदिर में राधे कृष्णा का दर्शन कर रहे हैं। मेरे पुत्र के द्वारा बांके बिहारी मंदिर का स्थापना किया गया है, मैं यहां आकर पूजा करता हूं। विश्व शांति के लिए मैंने पूजा की है।

भाजपा पर बोला हमला

उन्होंने कहा कि देश की स्थिति का निराकरण भगवान श्री कृष्ण करेंगे। परमात्मा से बड़ा कोई नहीं होता है। इंडिया संगठन हम लोगों ने बनाया है वो बिल्कुल विजई होगा। सनातन के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि बीजेपी ढोंगी है। बीजेपी पगलाई हुई है। सब का मालिक एक है। मोहन भागवत आरक्षण विरोधी हैं। गुरु गोवलकर ने जो लिखा है बंच ऑफ थॉट में, वही मोदी कर रहे हैं और मोहन भागवत कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article