पटना

Bomb Threat: पटना आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, 195 यात्रियों की हलक में अटकी जान

अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बुधवार को बम होने की सूचना मिली। जिसके बाद हाई अलर्ट घोषित कर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई और करीब एक घंटे तक विमान की जांच की गई। इस दौरान कुछ भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ। जिसके बाद फ्लाइट में सवार 195 यात्रियों को बाहर निकाला गया।

Image

Bomb Threat: पटना आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, 195 यात्रियों की हलक में अटकी जान

Bomb Threat in Patna flight: पटना में बुधवार को इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप मच गया। फ्लाइट अहमदाबाद से पटना आ रही थी। इसी दौरान लैंडिंग से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों को मैसेज पर बम की धमकी मिली। जिसके बाद जिसके बाद तुरंत हाई अलर्ट जारी कर फ्लाइट को लैंड कराया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। करीब एक घंटे तक विमान की गहन तलाशी ली गई। इस दौरान फ्लाइट में सवार 195 यात्रियों की सांसे अटकी रही। हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामान बरामद नहीं हुआ। जिसके बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया।

स्टेशन मैनेजर को वॉट्सऐप पर मिली धमकी

इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद से बिहार की राजधानी पटना आ रही थी। जिसमें 195 यात्री सवार थे। इसी दौरान दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। सूत्रों के अनुसार इंडिगो के स्टेशन मैनेजर को वाट्सऐप पर फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली। जिसके बाद उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रौलर को इसकी सूचना दी और सीआईएसएफ को भी अलर्ट किया गया। बम की सूचना मिलने के 8 मिनट बाद यानी 12 बजकर 53 मिनट पर विमान को पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।

आइसोलेशन बे में हुई विमान की चेकिंग

फ्लाइट को लैंडिंग के बाद आइसोलेशन बे में ले जाया गया। जहां बम स्क्वॉयड को तैनात किया गया। बम स्क्वॉयड ने एक घंटे तक फ्लाइट की तलाशी ली। हालांकि इस दौरान किसी भी संदिग्ध सामान मिलने की पुष्टि नहीं हुई। जिसके बाद विमान को सुरक्षित घोषित किया गया, जिससे सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। विमान की तलाशी पूरी होने के बाद दोपहर के करीब 2 बजे उसे फिर से रनवे पर लाया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article