पटना

Patna News: इंडिया गठबंधन की दिल्ली में हुई बैठक के बाद बढ़ी सरगर्मी, नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे तेजस्वी; मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हुई चर्चा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 22, 2023, 08:24 PM IST

Patna News: तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच अगले लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे तथा भाजपा को परास्त करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

Image

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात

Photo : Times Now Digital

Patna News: इंडिया गठबंधन की दिल्ली में हुई बैठक के बाद बिहार में सत्ताधारी गठबंधन में सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी नीतीश कुमार से फोन पर बात की है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब 30 से 40 मिनट तक की बातचीत हुई है। दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

सूत्रों का मानना है कि दोनों नेताओं के बीच अगले लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे तथा भाजपा को परास्त करने की रणनीति पर चर्चा हुई। खबर है कि बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है। बिहार में सत्ताधारी गठबंधन में शामिल कांग्रेस लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार की मांग कर रही है। फिलहाल कांग्रेस के दो ही मंत्री हैं। राहुल गांधी पहले भी इस संबंध में सीएम नीतीश से बात कर चुके हैं।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोनकर बात की। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी से बात होने के बाद ही तेजस्वी मुख्यमंत्री से मिलने सीएम आवास पहुंचे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद नीतीश कुमार की नाराजगी की भी खबरें आई थी। कहा गया था कि मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनाने को लेकर नीतीश नाराज हैं। बाद में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने किसी भी तरह की नाराजगी से इंकार किया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

कोलकाता जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में रेड; अमेरिकन सेंटर हमले के मास्टरमाइंड के पास मिला iPhone, Wi-Fi राउटर और कैश, FIR दर्ज

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM विष्णु देव साय को बांधी राखी

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने CM  विष्णु देव साय को बांधी राखी

Delhi News: दिल्ली में फिर लापरवाही की बलि चढ़ा एक युवक, आनंद विहार में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने से गई जान

Delhi News:  दिल्ली में फिर लापरवाही की बलि चढ़ा एक युवक, आनंद विहार में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने से गई जान

रीवा मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत पर सरकार हुई सख्त, जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित; 3 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

रीवा मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत पर सरकार हुई सख्त, जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित; 3 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

J&K News: राजौरी के LoC सेक्टर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने इलाके में बढ़ाई चौकसी और चलाया सर्च ऑपरेशन

J&K News: राजौरी के LoC सेक्टर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने इलाके में बढ़ाई चौकसी और चलाया सर्च ऑपरेशन