पटना

Gopalganj News: बैकुंठपुर में पुलिस पर हमला, ग्रामीणों ने बरसाए ईंट-पत्थर; 7 पुलिसकर्मी घायल

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बामों गांव में शनिवार को ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ईंट और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने हमले में शामिल व्यक्तियों की पहचान करना शुरू कर दिया है और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

Image

फाइल फोटो

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज जिले में शनिवार को ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला किया। ग्रामीणों ने ईंट और डंडो से उन्हें पीटा। इस हमले में सब इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए। साथ ही दो पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने हमले में शामिल दो दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है।

मारपीट की घटना की जांच के लिए पहुंची थी पुलिस

बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र के बामों गांव में यह घटना हुई। जहां पुलिस की टीम एक मारपीट की घटना जांच के लिए पहुंची थी। तभी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने ईंट और डंडों से हमला कर दिया। जिसमें 7 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इसके अलावा लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, भरत प्रसाद गुप्ता, राकेश कुमार और विशाल कुमार नामक चार लोग भी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में पहले भी पुलिस पर हुआ हमला

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि हमले के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी गई है। बामों गांव में यह घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई थी। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में इससे पहले भी पुलिस पर हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें हाल ही में शराब माफियाओं के खिलाफ छापेमारी के दौरान 3 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। एसडीपीओ राजेश कुमार ने कहा कि हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें