पटना

Patna Gold-Silver Rate Today, 23 Nov 2022: पटना में सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव हुए मजबूत, जानिए क्या है राजधानी में रेंट

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 08:03 PM IST

Gold, Silver Rate Today in Patna (पटना में आज का सोने-चांदी का भाव), 23 november 2022: शादी के सीजन में पटना सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। पीली धातु सोने के रेट में गिरावट देखी जा रही है। चांदी की चमक भी लगातार बढ़ती जा रही है। यहां जानिए बिहार की राजधानी पटना में ताजा रेट...

Image

पटना में आज के सोना और चांदी के भाव

KEY HIGHLIGHTS
  • पटना में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी
  • सोने के रेट में गिरावट, 100 रुपये प्रति दस ग्राम गिरे
  • चांदी की कीमत में तेजी, 62,000 रुपये की एक किलो

Patna Gold and Silver Rate Today, 23 November 2022: शादी के सीजन में आभूषण की खपत होने के बाद भी बिहार में सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को व्यापारिक कामकाज में चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई। दरअसल, 24 नवंबर यानी कल से लग्न शुरू हो रहा है। ऐसे में सोने और चांदी की दुकानों पर लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई है। हालांकि जानकारों का मानना है कि, लग्न में सोने और चांदी की कीमत में तेजी आने की उम्मीद है।

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को सोने के दाम में 100 रुपये प्रति दस ग्राम की मामूली गिरावट में दर्ज की गई। मंगलवार को भी सोने और चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिली थी। आज यानी बुधवार को बिहार में 24 कैरेट सोना 54,300 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।

चांदी के भाव में तेजी

वहीं, 22 कैरेट सोना 49,100 रुपये में 10 ग्राम मिल रहा है। चांदी की कीमत 61, 200 रुपये प्रति किलो की दर पर आकर रूक गई। हालांकि दो दिन में चांदी की कीमतों में 800 रुपये प्रति किलो की बढ़त हुई है। पटना में चांदी की कीमत 62,000 रुपये किलो है। मुजफ्फरपुर में 24 कैरेट सोना 52,500 रुपये में दस ग्राम मिल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 49,900 रुपये में प्रति दस ग्राम मिल रहा है। भागलपुर में 24 कैरेट सोने 52,400 रुपये प्रति दस ग्राम बिक रहा है। 22 कैरेट सोना 48100 रुपये का दस ग्राम है। दरभंगा में 24 कैरेट सोना 54,200 रुपये का दस ग्राम और 22 कैरेट सोना 48900 रुपये प्रति दस ग्राम मिल रहा है। पूर्णिया में 22 कैरेट सोना 50,000 रुपये प्रति दस ग्राम में मिल रहा है।

सोना-चांदी के रेट में मिल सकती है राहत

दूसरी ओर, बाजार के जानकार तर्क दे रहे हैं कि, बुलियन बाजार में निवेशक के रुझान में कायम स्थिरता और लग्न मौसम का दायरा सीमित होने की वजह से धातुओं में आने वाले समय में गिरावट हो सकती है। ऐसे ही हालात के बीच धातुओं में एक दिन राहत और अगले दिन मजबूती की स्थिति तीन दिन के व्यापारिक कामकाज में बनी हुई है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'