पटना

नालंदा में चोरों के हौसले बुलंद! दुर्गा मंदिर से चुराए माता के गहने; CCTV में कैद हुई घटना

नालंदा के हरनौत स्थित श्री दुर्गा अराधना मंदिर में माता की मूर्ति पर चढ़े आभूषण की चोरी हो गई। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

Image

मंदिर में माता के आभूषण चोरी

Bihar News: बिहार में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इन चोरों ने मंदिरों को भी नहीं बख्शा है और भगवान के घर को ही अपना निशाना बना लिया। यह घटना नालंदा के हरनौत की है। जहां एक चोर ने श्री दुर्गा अराधना मंदिर में माता के आभूषण चुरा लिए। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कुछ दिनों पहले भी चोरों ने इसी मंदिर में हाथ साफ किया था। अब 15 दिन बाद फिर से इस मंदिर से आभूषण की चोरी हुई है।

वीडियो में देखें चोरी की घटना

सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि एक चोर मंदिर बीती रात को मंदिर में घुस आया। जिसके बाद उसने माता की मूर्ति पर चढ़े महंगे आभूषण चुरा लिए और वहां से फरार हो गया। इसी मंदिर में 19 जून को भी चोरी की वारदात हुई थी। जिसके बाद इस मंदिर परिसर के आसपास सीसीटीवी कैमरा लगाया था।

CCTV फुटेज को खंगाल रही पुलिस

थानाध्यक्ष अबू तालिब अंसारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि चोर को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। यहां लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। साथ ही इससे स्थानीय पुलिस की गश्ती पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article