पटना

commonwealth games 2022: कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग में पटना की बेटी ने किया कमाल, 4 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 03:53 PM IST

Patna's Sudha Won Gold Medal: पटना की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन किया है। कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप और बेंच प्रेस में सुधा कुमारी ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है। वह नौकरी पेशा भी हैं। इससे पहले कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी हैं। सुधा की यह आठवीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है।

Image

सुधा कुमारी, जिन्होंने पटना के साथ देश का नाम किया रोशन।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पटना के गायघाट इलाके में रहती हैं सुधा कुमारी
  • जल संसाधन विभाग में कार्यरत हैं सुधा
  • 2011 में भी कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस प्रतियोगिता में 5 गोल्ड मेडल जीते थे

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार के खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में पटना की बेटी ने जलवा बिखेरा है। जल संसाधन विभाग में कार्यरत सुधा कुमारी ने कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में चार गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल जीता है।

सुधा की यह आठवीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। साल 2003 में वह जूनियर वर्ल्ड ब्रांज मेडल जीत चुकी है। 2008 में ताशकंद एशियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल, 2009 में पुणे कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, 2011 में कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस चैंपियनशिप लंदन में 5 गोल्ड मेडल जीती थीं।

ट्यूशन पढ़ाने पर मिले पैसे से खरीदती थीं कॉस्ट्यूम

पटना के गायघाट में रहने वाली 42 साल की सुधा ने बताया कि वह 22 साल से पावर लिफ्टिंग कर रही हैं। पिता किसान हैं। बताया कि हर काम लड़कियां कर सकती हैं। सिर्फ उनका माइंडसेट कर दिया गया है कि वह कमजोर हैं। जब मैंने खेल शुरू किया तो मेरे पिता को लोग ताने मारा करते थे। कहते थे आप लड़की को बिगाड़ रहे हैं। लड़कों की तरह जिंस पहनकर खेलती रहती है। इतना ही नहीं मेरे पास कॉस्ट्यूम खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। ऐसे में ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया और उसके पैसों से कॉस्ट्यूम खरीदती थी। फिर खेलते हुए अच्छे लोग मिलते गए और प्रैक्टिस अच्छी होती गई।

प्रतियोगिता में बिहार से हैं तीन खिलाड़ी

कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में बिहार से तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सब जूनियर वर्ग में कृति राज सिंह, 63 किलोग्राम सीनियर वर्ग में सुधा कुमारी और 83 किलोग्राम सीनियर वर्ग पुरुष में चंदन कुमार को मौका मिला है।

रेगुलर प्रैक्टिस बेहद जरूरी

सुधा बताती हैं कि पढ़ाई हो या स्पोर्ट्स रेगुलर प्रैक्टिस बेहद जरूरी है। चाहे आप कितना भी व्यस्त रहते हों, स्पोर्ट्स प्रैक्टिस बिल्कुल करनी चाहिए। नौकरी लगने के बाद भी मैं हर दिन प्रैक्टिस करती हूं। कोई प्रतियोगिता होने वाली हो या नहीं, प्रैक्टिस नियमित मेरा रूटीन होता है। ताकि मैं खुद के खेल को हर दिन निखार सकूं। प्रैक्टिस ने ही आज मुझे यह उपलब्धि हासिल करवाई है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article