पटना

चुनावी वर्ष में नीतीश सरकार का तोहफा; किसान सलाहकारों के मानदेय में 8000 रुपये की बढ़ोतरी

चुनावी वर्ष में नीतीश कुमार सरकार ने किसानों और राशन डीलरों को राहत देने वाले अहम फैसले लिए हैं। राज्य कैबिनेट की बैठक में किसान सलाहकारों के मानदेय और राशन डीलरों के कमीशन में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। इन निर्णयों से हजारों लाभार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा। सरकार का यह कदम ग्रामीण और खाद्य आपूर्ति तंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Image

सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो: ANI)

Photo : ANI

Bihar News: चुनावी वर्ष के मद्देनजर नीतीश कुमार सरकार ने किसानों और राशन डीलरों के हित में कई अहम फैसले लिए हैं। मंगलवार को आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें प्रमुख रूप से किसान सलाहकारों के मानदेय और राशन डीलरों के कमीशन में वृद्धि को मंजूरी दी गई। किसान सलाहकारों को अब 21,000 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा, जो पहले 13,000 रुपये था। यानी, उन्हें 8,000 रुपये की सीधी बढ़ोतरी मिली है। इस फैसले के लिए कैबिनेट ने 67.87 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट को स्वीकृति दी है, जिससे राज्य के 7047 किसान सलाहकार लाभान्वित होंगे।

इसके साथ ही, उनकी परामर्श अवधि को भी 6 घंटे से बढ़ाकर 7 घंटे कर दिया गया है। इसी तरह, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन डीलरों के कमीशन में भी बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें प्रति क्विंटल 258.40 रुपये कमीशन मिलेगा, जो पहले 211.40 रुपये था। इस वृद्धि में केंद्र सरकार, राज्यांश और राज्य योजना मद की हिस्सेदारी शामिल है। राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाला हिस्सा भी 90 रुपये से बढ़ाकर 137 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इन फैसलों से साफ है कि सरकार किसानों और जन वितरण प्रणाली से जुड़े डीलरों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से ठोस कदम उठा रही है, खासकर चुनावी वर्ष की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article