पटना

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद; मुजफ्फरपुर और सुपौल में दिनदहाड़े लूटपाट, पुलिस अलर्ट

बिहार में एक ही दिन दो बड़ी लूट की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक से करीब 11 लाख रुपये लूट लिए, वहीं सुपौल में माइक्रो फाइनेंस कंपनी को भी निशाना बनाया गया।

Image

मुजफ्फरपुर और सुपौल में डकैती का मामले

Photo : Times Now Digital

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दिनदहाड़े एक बड़ी बैंक डकैती की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की गायघाट शाखा से करीब 10 लाख 98 हजार रुपये की लूट की। घटना के वक्त बैंक में चार से पांच ग्राहक मौजूद थे। तीन नकाबपोश अपराधी बाइक पर सवार होकर आए और हथियार के बल पर बैंक में दाखिल हुए। उन्होंने कैश काउंटर और लॉकर से पूरी रकम लूट ली और फरार हो गए।

वारदात के बाद आरोपी मैठी चौक की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि लूट में तीन बदमाश शामिल थे। मामले की तहकीकात के लिए बैंक कर्मियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

इसी दिन, सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में भी एक और लूट की घटना हुई। वहां एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी से 5 लाख 780 रुपये लूट लिए गए। दो बाइक पर सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार दोपहर पेट्रोल पंप के पास ब्रांच मैनेजर को हथियार दिखाकर लूट को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले की भी गंभीरता से जांच कर रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article