पटना

Gadar 2: पटना में फिल्म थिएटर के बाहर बदमाशों ने की 'बमबाजी', पुलिस ने दो को दबोचा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2023, 10:58 AM IST

Patna Bomb News: पटना में सिंगल स्क्रीन थिएटर के बाहर बदमाशों ने कम तीव्रता (low intensity) वाले दो बम फेंक दिए। बताया जा रहा है कि इनमें से एक बम फट गया। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत की जानकारी नहीं है। पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। थिएटर के मालिक इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है।

Image

Gadar 2

Photo : Twitter

Bihar News: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म के हाउसफुल शो होने की खबरें आ रही हैं। इसी बीच बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों ने सिंगल स्क्रीन थिएटर के बाहर बमबाजी कर दी। थिएटर के बाहर कम तीव्रता (low intensity) वाले दो बम फेंके गए। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने बम फेंकने वालों को दबोचा!

कथित तौर पर हंगामा करने और बम फेंकने वाले दो संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिनेमा हॉल के मालिक सुमन सिन्हा ने घटना की पुष्टि की और बताया कि कुछ लोगों द्वारा समस्याएं पैदा की गईं जो 'गदर 2' के टिकटों की कालाबाजारी करना चाहते थे। सिन्हा ने यह भी खुलासा किया कि बदमाशों ने उनके थिएटर के कर्मचारियों को धमकाने की भी कोशिश की। हालांकि, कुछ भी गंभीर नहीं हुआ।

ब्लैक में टिकट बेचना चाहते थे बदमाश

धमाके के बारे में बात करते हुए थिएटर के मालिक सुमन सिन्हा ने बताया कि उन्होंने (बदमाशों) इसे हमारे सिनेमा हॉल को दूर से निशाना बनाया। कथित तौर पर बम फेंकने वाले बदमाश ब्लैक में टिकट बेचने की अनुमति चाहते थे। जब उनके मंसूबे नाकाम हो गए तो उन्होंने अपनी करतूत को अंजाम दिया।

'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

फिल्म डायरेक्टर अनिल शर्मा ने 22 सालों बाद शानदार ब्लॉकबस्टर 'गदर' का सीक्वल रिलीज़ किया है। दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में फिल्म कामयाब रही। कार्तिक आर्यन, शत्रुघ्न सिन्हा समेत अन्य कई बॉलीवुड हस्तियां फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंची हैं। सनी देओल की इस धाकड़ फिल्म में अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। यह 11 अगस्त को रिलीज़ हुई और बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार स्टारर 'ओएमजी 2' से टक्कर दे रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article