पटना

पटना में अपराधियों का तांडव, बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस

Patna News: पटना में बाइक सवार अपराधियों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गोली क्यों मारी गई इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है-

Image

पटना में दुकानदार की गोली मारकर हत्या

Photo : Times Now Digital

Patna News: पटना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। पटना में अपराधियों को तांडव जारी है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

बिहार में अपराधियों का तांडव

जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव ने हड़कंप मचा दिया है। यहां दिन दिहाड़े एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी क्रम में पटना के फतुहा थाना अंतर्गत अब्दुल्लाहपुर इलाके में दुकान खोल रहे राजकिशोर सिंह नामक व्यक्ति की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हीं घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वही पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के बाइक पर सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया, जिसमें दुकानदार की जान चली गई

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article