पटना

बिहार का मौसम 27-June-2025: बिहार के मानसून में आई तेजी, कई जिलों में भारी बारिश-ठनके का अलर्ट, कल भी जमकर होगी बरसात

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-June-2025 पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मानसून का असर बिहार में तेजी पकड़ता दिख रहा है। कई जिलों में आज भी अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से इस दौर से गर्मी से राहत तो है लेकिन उमस भी बढ़ गई है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम।

Image

बिहार में आज भी बारिश का अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-June-2025: बिहार में मानसून अब रफ्तार पकड़ चुका है और राज्य के अधिकांश इलाकों में अगले कुछ दिनों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पूर्वी भारत में बने चक्रवातीय परिसंचरण के कारण अगले तीन से चार दिनों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।

कहीं राहत, कहीं उमस

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मुंगेर में सबसे अधिक 15.5 मिमी, वैशाली में 13.5 मिमी और मुजफ्फरपुर में 12.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। पटना, भागलपुर, सहरसा और अररिया में मामूली बारिश देखी गई। गया में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और सहरसा में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि भोजपुर में 41 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं रिकॉर्ड की गईं।

आज कैसा रहेगा मौसम

आज उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, अररिया, सहरसा, सुपौल और किशनगंज जैसे उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व जिलों में भी गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना बनी हुई है। गया, औरंगाबाद, पूर्णिया और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

कल है भारी की चेतावनी

28 जून, शनिवार को गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और पश्चिम चंपारण में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, 29 जून को पटना, सीवान, जहानाबाद और आसपास के जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि राज्य में जुलाई के पहले सप्ताह तक बारिश की तीव्रता बनी रहेगी। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम से जुड़ी अपडेट्स पर नजर रखें और सतर्कता बरतें।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'