पटना

बिहार में मानसून की मार! बाढ़ से जूझ रहे कई गांव, फसलें भी बर्बाद; आज भी 24 जिलों में अलर्ट जारी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-August-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही ठनका गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

Image

आज बिहार का मौसम

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-August-2025: बिहार में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण बाढ़, जलभराव जैसी समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं। प्रदेश में भारी बारिश के बावजूद इस साल बारिश में कमी दर्ज की गई है। बिहार में अब तक सामान्य से 26 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। मानसून में प्रदेश में औसत 732 मिमी बारिश होने की बजाय अब तक केवल 542.9 मिमी बारिश ही दर्ज हुई है। बिहार में सोमवार को भी पटना समेत कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। अगले 4-5 दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है।

बिहार में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग ने मंगलवार को पटना, नालंदा, पूर्णिया समेत बिहार के 24 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मेघगर्जन-वज्रपात और तेज हवाओं संग बारिश होने की संभावना जताई गई है। हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। आज रोहतास, औरंगाबाद और गयाजी में तेज बारिश का अलर्ट भी है। सोमवार को प्रदेश के 8 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज हुई। वहीं दरभंगा और सुपौल में बूंदाबांदी देखने को मिली। बारिश होने के बावजूद कई शहरों के अधिकतम और न्यूनतम में इजाफा हुआ है।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

पटना में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही कई इलाकों में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार पटना में अगले 2 से 3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट होने के आसार हैं। जिससे गर्मी से भी राहत बनी रहेगी। पटना में सोमवार को भी तेज बारिश हुई। जिससे गांधी मैदान, खैतान मार्केट समेत कई हिस्सों में 2 से 3 फीट पानी भर गया। साथ ही कई गांवों में बाढ़ के कारण फसलें भी बर्बाद हो गईं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article