पटना

Bihar Weather: आज पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी, गयाजी-नवादा में होगी जोरदार बारिश, कई जिलों में ठनका गिरने का खतरा

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-August-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज का प्रदेशभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गयाजी, नवादा और जमुई में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज प्रदेश के अधिकतर जिलों में ठनका गिरने का भी खतरा है।

Image

बिहार में आज बारिश का अलर्ट (AI Image)

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-August-2025: बिहार में मानसून का दौर जारी है और झमाझम बारिश राहत और बारिश दोनों रूप दिखा रही है। एक ओर बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है, तो वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। प्रदेश के कई हिस्से बाढ़ से प्रभावित है। बिहार की राजधानी पटना में भी कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही में ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। सोमवार को उत्तर बिहार की तुलना में दक्षिणी हिस्से में अधिक स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। आज गयाजी, नवादा और जमुई में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया।

बिहार में कहां-कितनी हुई बारिश

बिहार में रविवार को सबसे अधिक बारिश दक्षिणी हिस्से में हुई। इस दौरान रोहतास में और गया में भारी बारिश हुई। जिनमें रोहतास में 81.2 मिमी और गया में 77 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं बक्सर में 64 मिमी, भभुआ में 52 मिमी, पटना के बेलछी में 56.2 मिमी, भोजपुर में 47.8 मिमी, खगड़िया में 41 मिमी, जमुई में 41.2 मिमी, नवादा में 34.4, बेगूसराय में 31 मिमी, नालंदा, में 36.4 मिमी, भागलपुर में 32.4 मिमी, पटना के दानापुर में 27.6 और मुंगेर में 30.2 मिमी बारिश हुई। रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान वाल्मीकि नगर में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान पूर्णिया में 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार की राजधानी पटना में आज आसमान में बादलों का डेरा देखने को मिलेगा। साथ ही ठनका के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। रविवार को भी पटना में बारिश दर्ज की गई थी। बारिश के बावजूद जिले में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। पटना में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसमें 1.1 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article