पटना

Bihar Monsoon Update: बिहार में झूमकर आया मानसून, बदरा बरस रहे घूम-घूम; बारिश ने कहा Hi हीटवेव बोली Bey

Bihar Monsoon Update: बिहार में मानसून के एंट्री लेते ही कई जिलों में झमाझम बारिश (Rain) तो कहीं हल्की से मध्यम बौछारें पड़ रही हैं। आईएमडी ने दो से तीन दिन में राज्य के सभी हिस्सों में मानसून के पहुंचने की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल, जहां बारिश का दौर जारी वहां तापमान में गिरावट ( Temperature Drop) देखी जा रही है। आइये जानते हैं कहां कितनी बारिश दर्ज की गई है?

Image

बिहार में मॉनसून सक्रिय

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Monsoon Update: : उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी (Extreme Heat) ने हालत खराब कर रखी है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं (Hot Winds) ने बेबस कर रखा है। लेकिन, दक्षिण के राज्यों के साथ बिहार के लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य में लू से परेशान लोगों को धीरे-धूरे सुकून मिलने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में मानसून ने 20 जून को एंट्री ले ली है। मानसून के प्रवेश करते ही अलग-अलग जिलों में बारिश (Rain) का दौर शुरू हो गया है। तेज हवाओं के साथ रिमझिम बौछारें गर्मी से राहत दे रही हैं। हालांकि, राजधानी पटना इस आसमानी बूदों से महरूम है। अभी यहां मानसून ने रफ्तार नहीं भरी है। लेकिन, चिंता करने वाली बात नहीं है क्योंकि IMD ने दो दिन से तीन दिन में पूरे राज्य में मानसून के घूम-घूम कर बारिश करने के आसार जताए हैं। आइये जानते हैं फिलहाल कहां कितनी बारिश हुई और कहां कितना तापमान है?

किशनगंज बारिश से सराबोर

मानसून की आहट के बीच सबसे ज्यादा किशनगंज में बारिश दर्ज की जा रही है। आलम यह है कि किशनगंज के साथ पूर्णिया और अररिया में बाढ़ जैसे हालात हैं। उधर, आईएमडी ने मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से अन्य जिलों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। खास बात यह है, इस साल मौसम विभाग ने भीषण गर्मी की तरह सामान्य से ज्यादा बारिश होने की भी बात कही है।

गर्मी के तेवर पड़े ठंडे

उधर, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार में मानसून के प्रवेश करने से मौजूदा समय में लू और हीटवेव से लोगों को राहत मिलती दिख रही है। 45 डिग्री से ऊपर बह रहे पारे की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है। ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। शनिवार यानी 22 जून को राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज और अररिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दरम्यान तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहेंगी। साथ ही मेघ गर्जन (Thunder) और आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने की आशंका है। लिहाजा, इन जिलों में बचाव के लिए येलो अलर्ट (Rain Yellow Alert) जारी किया गया है। उक्त जिलों में अधिकतम तापमान बेहद कम 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, भोजपुर राज्य में सबसे अधिक 39.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ टॉप पर था।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

फिलहाल, जानकारी के अनुसार अगले 48 से 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट घोषित है। अगर, शुक्रवार की बात करें तो राज्य के कई हिस्सों में 130.6 से 43.3 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। 25 जून को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, भभुआ और अरवल में झमाझम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा, जहानाबाद, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, बेगूसराय और लखीसराय के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है। फिलहाल, गर्मी से बेचैन बिहार के सभी लोगों को इसी सप्ताह लू और हीटवेव से राहत की पूरी गुंजाइश लग रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article