पटना

बिहार में कब आएगा मॉनसून, इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट, जानें इन दिनों कैसा रहेगा मौसम का हाल

बिहार में फिलहाल गर्मी से राहत के कोई आसान नहीं हैं। गर्मी से तप रहे लोगों को बस अब बारिश का इंतजार है। वहीं मॉनसून से पहले यहां गर्मी और हीटवेव ने लोगों पर कहर बरसा रखा है। बिहार में मॉनसून की एंट्री 3 से 4 दिनों के लिए और आगे बढ़ गई है। जिस वजह से बिहार के करीब 20 जिलों में हीटवेव से लोग परेशान हैं-

Image

बिहार वेदर

Photo : iStock

Bihar Weather: देश भर में गर्मी से लोगों का बेहाल है। भीषण गर्मी और उमस हीटवेव ने कहर मचा रखा है। आलम यह है कि दिन हो रात लोगों को राहत नहीं मिल रही है। पटना समेत पूरे बिहार में लोग आग उगलती गर्मी से परेशान हैं। प्रचंड गर्मी और हीटस्ट्रोक से कई लोगों की जान भी गई है। गर्मी और लू से परेशान लोगों को अब बस बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मॉनसून से पहले बिहार में उमस भरी गर्मी अपने चरम पर है, जहां लोग लू के तांडव से परेशान हैं। यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। बिहार में फिलहाल गर्मी से राहत के कोई आसान नहीं हैं। गर्मी से तप रहे लोगों को बस अब बारिश का इंतजार है। दरअसल हुआ ये है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाले एरिया फिर से कमजोर पड़ गए हैं। जिस कारण बिहार में मॉनसून की एंट्री में कुछ दिन की और देरी हो गई है। वहीं मॉनसून से पहले यहां गर्मी और हीटवेव ने लोगों पर कहर बरसा रखा है।

देरी से होगी मॉनसून की एंट्री

बिहार में मॉनसून की एंट्री 3 से 4 दिनों के लिए और आगे बढ़ गया है। जिस वजह से बिहार के करीब 20 जिलों में हीटवेव से लोग परेशान हैं। आज मौसम का हाल देखते हैं हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही पटना,गया, शेखपुरा, जमुई, सारण, सीवान जहानाबाद, नालंदा और नवादा में अलर्ट की जारी है। वहीं बिहार के उत्तरी पश्चिम से लेकर उत्तर मध्य और दक्षिण भाग कुछ जगहों पर भीषण गर्मी की संभावना है।

बिहार में नहीं गर्मी से राहत के आसार

बिहार में बीते 24 घटों में पटना के साहित ही दूसरे 16 जिलों में पारा करीब 40 के पार जा चुका है। वहीं यहां के आठ जिलों का पारा 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। बिहार के सबसे गर्म शहरों में बक्सर 46 डिग्री तापमान के साथ सबसे आगे है। विभाग के अनुसार जब तक पछुआ हवा में गिरावट नहीं आती और पुरवैया हवा नहीं चलती, तब तक बिहार के गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। शनिवार को पटना का पारा लगभग 43.3 डिग्री रहा। इस अबतक का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं पटना का तापमान 8 जून को 43 डिग्री दर्ज किया गया था। आपको बता दें कि 9 जून 1866 में पटना का तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

24 घंटे में इतने लोगों की मौत

पटना में भीषण गर्मी और हीटवेव से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं शनिवार को औरंगाबाद में पांच लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही बिहार के सारण में, तीन और रोहतास एक की मौत हुई और भोजपुर में भी एक की जान गई। लेकिन, इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की हो पाई है।

18-20 जून तक मॉनसून की एंट्री

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण प

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मॉनसून समय पर पहुंच जाता है। वहीं साल 2019 में मानसून दस्तक देरी से 21 जून को पहुंचा था। इस साल विहार में मॉनसून की दस्तक के बाद औसत से 34% ज्यादा बारिश यानी लगभग 1363 एमएम बारिश होने की संभावना है। जब उस साल मॉनसून की देर से बारिश हुई थी तो बिहार में बहुत अधिक बारिश हुई थी और कई इलाके डूब गए थे। इसके बाद बिहार में साल 2020 से 2023 तक मानसून ने यहां एक बार 12 जून और इसके अलाव तीन बार 13 जून को बिहार पहुंच गया था। विभाग के मुताबिक इस बार बिहार में मॉनसून देरी से दस्तक तो दे रही हैं, लेकिन, ला नीना के प्रभाव से इस बार बारिश अधिक होने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा बिहार का मौसम

विभाग के अनुसार 17 से 18 जून को बिहार के कुछ जगहों पर हीटवेव चलने के आसार हैं। इसके साथ ही सीतामढ़ी, कटिहार, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररियाऔर पूर्णिया जिलों के एक या दो जगहों पर मेघगर्जन के साथ हवा चलेगी। वहीं पटना में आज सुबह से ही धूप निकली रहेगी। यहां का पारा 35 डिग्री से ज्यादा रहेगा। दिन के समय लू चलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री बनी रहने की संभावना है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान