जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी से राहत नहीं, तापमान 45°C के पार, इन जिलों में बारिश के आसार

Rajasthan weather: राजस्थान में बदलते मौसम का दौर जारी है। कई दिनों से गर्मी से बेहाल राजस्थान ने अब राहत की सांस ली है। वहीं जयपुर में भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। जानें आज कैसा रहेगा राजस्थान का हाल-

Image

आज राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan weather: राजस्थान में इन दिनों लगातार मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आ रहा है। राजस्थान में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। राज्य में मॉनसून के दस्तक देने में अभी समय है। लेकिन, कई जिलों में प्री-मॉनसून की बारिश हो रही है। लेकिन अब फिर से यहां के कई इलाकों में तापमापी पारे ने फिर उछाल मारा है। यहां पिलानी और झुनझुन का पारा 46 डिग्री के आस-पास पहुंच चुका है। बढ़ते तापमान के कारण लोग फिर से परेशान रहने लगे हैं। वहीं विभाग ने आज कोटा, उदयपुर और अजमेर के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

गर्मी से राहत के नहीं आसार

विभाग के अनुसार वहीं चूरू में का तापमान 45.2, गंगानगर का 45.2, धौलुपर का 45.3 और भरतपुर का तापमान 45 डिग्री का दर्ज किया गया है। इसके साथ ही जयपुर समेत कई जिलों में अभी भी लोग प्री-मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं। यहां तेज धूप ने लोगों को जीना मुश्किल कर रखा है। हालांकि, यहां बादल के आसार तो बनते हैं लेकिन अंत में गर्मी से झटपटा रहे लोगों को निराशा नहीं हाथ लगती है। बीते शनिवार यहां का जयपुर का पारा 42.7 डिग्री रहा।

आज राजस्थान का मौसम

विभाग के मुताबिक आज रविवार को राजस्थान के उत्तर और पश्चिम हिस्सों में तापमान बढ़ने के आसार हैं। भीषण गर्मी के कारण यहां का तापमान 44 से 46 डिग्री तक जा सकता है। कई इलाकों में हीटवेव का दौर एक बार फिर से चल सकता है। अजमेड़, भीलवाड़ा, बूंदी, चितौड़गढ़, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश और आंधी होने की संभावना है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान

धौलपुर45.3 °C
चूरू45.2°C
वनस्थली45.0°C
करौली 44.9°C
संगरिया 44.6°C
फतेहपुर44.7°C
अलवर43.5°C
बीकानेर43.4°C
कोटा42.8°C
फलौदी42.2°C
20 जून तक मॉनसून की होगी दस्तक

मौसम विभाग के मुताबिक 20 जून तक मॉनसून की एंट्री हो सकती है। पश्चिम राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में आने वाले 4 से 5 दिनों में आंधी और बारिश हो सकती है। वहीं 21 से 27 जन तक कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश की उम्मीद जताई गई है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान