पटना

Bihar: सासाराम में मछली की जगह नहर में मिला नोटों का बंडल, मच गई लोगों में लूटने की होड़!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2023, 06:50 PM IST

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अचानक लोगों को पता चला कि मुरादाबाद के नहर में भारी संख्या में नगदी फेंका हुआ है। जिसके बाद लूट मच गई। आसपास के लोग पानी में उतर कर नोटों का बंडल लेकर भागने लगे। ज्यादातर 10 तथा 100 के नोट बताए जा रहे थे।

Image

सासाराम में नोटों का बंडल लूटते हुए लोग (फोटो-वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

बिहार से एक अजीब ही कहानी सामने आ रही है। शनिवार को सासाराम के मुफस्सिल थाना के मुरादाबाद के पास स्थित नहर से भारी मात्रा में नोटों के बंडल बिखरे मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही, दर्जनों लोग नहर के पास पहुंच गए और पानी में कूदकर पैसे जमा करने लगे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

मच गई लूट

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कुछ लोग नहर में मछली मारने उतरे थे, जहां अचानक उन्हें पता चला कि नहर में भारी संख्या में नगदी फेंका हुआ है। जिसके बाद लूट मच गई। आसपास के लोग पानी में उतर कर नोटों का बंडल लेकर भागने लगे। ज्यादातर 10 तथा 100 के नोट बताए जा रहे थे। जैसे ही इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, देखते ही देखते काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई।

कहां से आया कैश

सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह-सुबह लोगों ने नोट के बंडल को पानी में तैरते देखा तो पानी में उतर कर नोटों के बंडल लूटने लगे। सवाल यह है कि आखिर ये कैश कहा से आया या फिर ये किस तरह का नोट है? यह नोट असली है या फिर नकली या फिर पुराने नोट है? यह सब जांच के बाद ही पता चल सकता है। लेकिन फिलहाल इस घटना की काफी चर्चा हो रही है।

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पुलिस पहुंच कर भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस का कहना है कि यह अफवाह भी हो सकता है। लेकिन जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article